UPSC CSE Final Result 2020: आगरा की अंकिता जैन ने हासिल की तीसरी रैंक, पति हैं आईपीएस
अंकिता जैन डिफेंस एस्टेट ग्वालियर रोड आगरा की रहने वाली हैं। वह चिकित्सक दंपती की पुत्रवधू हैं। अंकिता के पति अभिनव त्यागी एएसपी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीएसई मेन 2020 का फाइनल परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इसमें आगरा की अंकिता जैन ने देश में तीसरी रैंक प्राप्त कर परचम लहराया है। अंकिता जैन डिफेंस एस्टेट ग्वालियर रोड की रहने वाली हैं। वह डॉक्टर दंपती डॉ. राकेश त्यागी और डॉ. सविता त्यागी की पुत्रवधू हैं। अंकिता वर्तमान में ऑडिट एंड अकाउंट सर्विसेज में मुंबई में तैनात हैं। उनके पति भी महाराष्ट्र कैडर में आईपीएस हैं।
दो महीने पहले हुई शादी
आगरा के रहने वाले आईपीएस अभिनव त्यागी की दो महीने पहले अंकिता त्यागी से शादी हुई थी। अंकिता जैन मूलरूप से शास्त्रीनगर दिल्ली की रहने वाली थीं। उनके ससुर डॉ. राकेश त्यागी और सास डॉ. सविता त्यागी का ग्वालियर रोड पर नर्सिंग होम है। पुत्रवधु अंकिता जैन अब आईएएस बन जाएंगी। अंकिता के पति अभिनव त्यागी एएसपी हैं।
अंकिता जैन की सफलता पर उनकी ससुराल में खुशी का माहौल है। उनके ससुर डॉ. राकेश त्यागी ने बताया कि इस साल सात जुलाई को उनके बेटे की शादी मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली अंकिता जैन से हुई थी। अभी अंकिता मुंबई में हैं। वहीं, उनके बेटे अभिनव त्यागी भी आईपीएस हैं। उन्हें खुशी है अब उनकी बहू IAS बन जाएगी।
UPSC CSE Final Result 2020: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम, शुभम कुमार बने टॉपर
शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष, 12 महिलाएं
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से देश की ब्यूरोक्रेसी में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा 2021 (सीएसई) में शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरा स्थान जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वरीयता सूची में से शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं।