{"_id":"59b418cb4f1c1bb0488b537c","slug":"seventeen-shikshamitra-have-been-sent-to-jail-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा बवाल में 17 शिक्षामित्रों को भेजा जेल, 700 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा बवाल में 17 शिक्षामित्रों को भेजा जेल, 700 के खिलाफ एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Tue, 12 Sep 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को शिक्षामित्र और पुलिस प्रशासन के बीच हुए संघर्ष के बाद दूसरे दिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना रहा। पुलिस अधिकारियों ने बाहरी जिलों से शिक्षामित्र आने की जानकारी पर शहर में जगह-जगह पुलिस और पीएसी बल तैनात किया। वहीं शुक्रवार रात में कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने शिक्षामित्रों से हुई झड़प के बाद मामले में 17 नामजद व 500 से 700 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
वहीं नामजद 17 शिक्षामित्रों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। जेल जाने वालों में छह महिला और 11 पुरुष शिक्षामित्र शामिल है। शनिवार को बाहरी जिलों से आंदोलन के लिए आने वाले शिक्षामित्रों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए थे।
इसे लेकर डेढ सेक्शन पीएसी, तीन एसओ, दस एसआई और तीस सिपाही सहित अन्य पुलिस कर्मियों को शहर में चौराहा, तिराहा, सार्वजनिक स्थल सहित अन्य जगहों पर तैनात किया गया था। इसके साथ ही शहर में सुबह से ही पुलिस का इधर से उधर आना जाना लगा रहा।

जेल जाने वाले शिक्षामित्रों में यह रहे शामिल
शिक्षामित्र
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली नगर प्रभारी ने बताया कि संघर्ष के दिन पकड़े गए शिक्षामित्र अवधेश, अनिल, विजय, शैलेंद्र, रामकिशोर, राष्ट्र दीप, अरुण, मानपाल, रामबहादुर, अतर सिंह, सरोज, गुंजन, आशा, रमा मिश्रा, रेखा,अनुराधा और विजय को कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है। जबकि घटना में शामिल अन्य शिक्षामित्रों की तलाश की जा रही है। घटना की रिपोर्ट कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने शिक्षामित्रों के खिलाफ दर्ज कराई है।
अलग-अलग जगहों पर रखे गए शिक्षामित्र
शुक्रवार को हुए पुलिस और शिक्षामित्र संघर्ष के बाद पुलिस प्रशासन प्रदर्शन करने वाले शिक्षामित्रों को पकड़कर पुलिस लाइन ले गई थी। इसके बाद देर शाम पुलिस प्रशासन ने बागवाला, पुलिस लाइन, महिला थाना आदि जगहों पर शिक्षामित्रों को रखा गया था।