{"_id":"66b050ad29839bab890cb1a6","slug":"sawan-ka-somvar-queue-of-kanwariyas-at-kailash-mahadev-temple-cheers-of-bhole-echoed-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan Ka Somvar: कैलाश महादेव मंदिर पर कांवड़ियों की लगी कतार, गूंजी भोले की जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Ka Somvar: कैलाश महादेव मंदिर पर कांवड़ियों की लगी कतार, गूंजी भोले की जय-जयकार
Mon, 05 Aug 2024 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 09:40 AM IST
सार
सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर कैलाश मेले का रविवार साश को उद्घाटन हुआ। इसके साथ ही रात से ही अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई।
विज्ञापन
Sawan Ka Somvar
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में हर-हर महादेव की जयघोष के साथ रविवार की शाम को कैलाश मेले का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया। सोरों, हरिद्वार से गंगाजल लेकर महादेव का अभिषेक करने के लिए आए कांवड़ियों की भीड़ देर रात तक पहुंचती रही। तड़के 3 बजे मंगला आरती के बाद श्रद्धालु कैलाश महादेव के अभिषेक के लिए मंदिर प्रांगण पहुंचे।
सावन के तीसरे सोमवार के लिए भक्तों में उल्लास नजर आया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पत्नी प्रीति उपाध्याय व राकेश गर्ग के साथ रविवार की शाम संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया उन्होंने महादेव का रुद्राभिषेक, पंचामृत अभिषेक कर चंदन से शृंगार किया और फूलों का मुकुट धारण कराया। इसके बाद महाआरती कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
इसके बाद महादेव के अभिषेक के लिए कांवड़िये पहुंचे। मेले के उद्घाटन में महंत चंद्रकांत, महंत गौरव गिरि, महंत केशव गिरि, राजीव बंसल, विकास खन्ना, पीके गुप्ता, एके सिंह, राजेश बंसल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शाम से ही उमड़े श्रद्धालु
शाम को मेले के उद्घाटन के बाद से डीजे पर बजते गाने के बीच झूमते श्रद्धालुओं के भीड़ पहुंचने लगी। केके नगर से लेकर कैलाश मंदिर तक चाट-पकौड़ी, झूले वालों के स्टाल सजे रहे। सोरों से कांवड़ लेकर भक्त कैलाश महादेव का अभिषेक करने पहुंचे। पुुरुषों के संग महिलाएं भी कांवड़ लेकर पहुंचीं। दहतोरा निवासी शिव देवी ने बताया कि मन्नत पूरी होने पर सोरों से कांवड़ लेकर महादेव का अभिषेक करने आई हैं।
बारिश के बाद बदला मौसम
कैलाश मेले का उद्घाटन के घंटेभर बाद बारिश होने के कारण परेशानी रही, लेकिन बाद में मौसम सुहावना होने के बाद लोग चाट-पकौड़ी, गोल गप्पे, चाउमीन का स्वाद लेते दिखे। वहीं खाजा मिठाई लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। दुकानदार संदीप ने बताया कि शहर की पुरानी मिठाइयों की तरह खाजा मिठाई की परंपरा है।