फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samajwadi Party district office will be sealed in Etah

UP News: एटा में  समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय होगा सील, पार्टी पदाधिकारियों में मचा हड़कंप 

Tue, 28 Jun 2022 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 10:30 AM IST
सार

एटा के सपा नेता व अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके अनुज पूर्व जिपं अध्यक्ष पर प्रशासन का शिकंजा कसता ही जा रहा है। रामेश्वर सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद उनकी संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है। इस कार्रवाई की आंच अब एटा में सपा के जिला कार्यालय तक पहुंच गई है।                     
 

विज्ञापन
Samajwadi Party district office will be sealed in Etah
समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय होगा सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में गैंगस्टर के आरोपी सपा नेताओं सहित जिले में सपा पर भी बड़े प्रहार की तैयारी मंगलवार को हुई। कुर्की कार्रवाई के तहत दी गई चेतावनी के तहत समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय को खाली किया गया। सुबह से दोपहर तक सपा के पदाधिकारी इसमें रखे सामान को निकालकर दूसरे स्थानों पर पहुंचाते रहे।

विज्ञापन


पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की 29 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क कर जब्त करने की कार्रवाई डीएम के आदेश पर की जा रही है। इसमें सपा का जीटी रोड पर डाक बंगलिया के पास जिला कार्यालय भी शामिल है। 
विज्ञापन


दरअसल, यह कार्यालय सपा नेता जुगेंद्र सिंह की संपत्ति पर बना हुआ है। यहीं से पार्टी की सभी तरह की गतिविधियां संचालित होती हैं। बैठकें आदि भी यहीं की जाती हैं। मंगलवार को अधिकारियों ने इस कार्यालय को जब्त करने की जानकारी सपा नेताओं को दी। जिस पर कुछ पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा कार्यालय से शिफ्ट किया सामान 

सपा नेताओं ने फर्नीचर, वाहन आदि निकलवाकर दूसरे स्थानों पर पहुंचाए गए। इसके बाद दोपहर के समय शटर गिराकर ताले डाल दिए गए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को किसी भी समय यहां पहुंचकर इस संपत्ति को जब्त करना था। लेकिन कुछ अन्य कार्रवाई में उलझे अधिकारी मंगलवार को नहीं पहुंचे और सपा कार्यालय की कुर्की नहीं हो सकी।
 
एसडीएम सदर शिवकुमार ने बताया कि जिस संपत्ति में सपा कार्यालय बना हुआ है, उसे जब्त किया जाना है। मंगलवार को अन्य कार्यों की व्यस्तता में यह कार्रवाई नहीं हो सकी। जल्द इस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि प्रशासन द्वारा पूर्व में बताया गया था। कार्यालय का लिंटर जर्जर है और इसमें पुताई का काम भी होना है। सामान इसलिए हटाय गया है।

सपा नेताओं की 1.14 करोड़ की संपत्तियां जब्त

प्रशासन और पुलिस ने सपा नेता रामेश्वर सिंह और जुगेंद्र सिंह की 1.14 करोड़ रुपये की संपत्तियां मंगलवार को जब्त कीं। तहसीलदार सीपी सिंह ने पुलिस बल सहित दो स्थानों पर यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि जीटी रोड पर ट्रासंपोर्ट नगर के पास गाटा संख्या 944 में आबादी की 2 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग कर ली गई थी। 

यहां मुनादी कराकर जमीन को जब्त किया गया है। इसकी कीमत 91 लाख रुपये है। इसके अलावा शीतलपुर में चिलासनी रोड पर गाटा संख्या 892 में पांच बीघा कृषि जमीन को भी जब्त किया गया। इसकी कीमत 31 लाख रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed