फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road to Be Built With MP Naveen Jain’s Fund Son Vaibhav Jain Performs Bhoomi Pujan

विकास का संकल्प: पिता की सांसद निधि से बनेगी सड़क, बेटे ने किया शिलान्यास; 25 लाख रुपये होंगे खर्च

Fri, 04 Sep 2026 10:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 04 Sep 2026 10:34 AM IST
सार

छावनी क्षेत्र के छीपीटोला में राज्यसभा सांसद नवीन जैन की सांसद निधि से 25 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क बनेगी। सांसद के बेटे वैभव जैन ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
 

विज्ञापन
Road to Be Built With MP Naveen Jain’s Fund Son Vaibhav Jain Performs Bhoomi Pujan
पिता की सांसद निधि से बनेगी सड़क, बेटे ने किया शिलान्यास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के छावनी विधानसभा क्षेत्र के छीपीटोला निर्मल सेवा सदन में राज्यसभा सांसद नवीन जैन की सांसद निधि से 25 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क बनेगी। सड़क निर्माण का शिलान्यास सांसद के बेटे व युवा भाजपा नेता वैभव जैन ने नारियल फोड़कर किया।
विज्ञापन


सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या का स्थायी समाधान होगा। कार्यक्रम के दौरान वैभव जैन ने कहा कि राज्यसभा सांसद नवीन जैन का मूल संकल्प जनसेवा और विकास है।
विज्ञापन




उन्होंने नवीन जैन के आगरा महापौर कार्यकाल के ऐतिहासिक कार्यों को याद दिलाते हुए कहा कि शहर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट, रात के समय सफाई अभियान, दूधिया रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइटें, ओपन जिम और सीवर-खड़ंजे जैसी समस्याओं का समाधान उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां रहीं। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज जैन, मुकेश जैन, पूर्व मंत्री मुरारी लाल जैन, हरेश जैन, मुन्ना लाल जैन, पूर्व पार्षद सपना जैन, प्रवीण जैन, दीपक जैन और अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed