फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road show Rahul and Akhilesh in city

शहर में होगा राहुल और अखिलेश का रोड शो

Wed, 01 Feb 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 01 Feb 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
road show Rahul and Akhilesh in city
सपाइयों और कांग्रेसियों ने रोड शो का अलग-अलग रूट प्लान बनाया
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी तीन फरवरी को शहर में रोड शो करेंगे। सपा और कांग्रेस नेताओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दोनों की संयुक्त रैली भी हो सकती है। हालांकि प्रशासन को अभी अधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है। उधर, तीन फरवरी को ही अखिलेश यादव बाह के जरार कस्बा में नवीन मंडी के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसका कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को कांग्रेस और सपा नेताओं के पास हाईकमान से सूचना आई कि आगरा शहर में रोड शो किया जाएगा। इसी के अनुसार तैयारियां शुरू की गईं। रोड शो दोपहर को होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के पास टीम पीके की ओर से फोन किया गया। उनसे प्रस्तावित रूट लिया गया। उन्होंने जो रूट दिया, वह इस तरह है। रोड शो दयालबाग के आंखों के अस्पताल से शुरू किया जाए। भगवान टाकीज, दीवानी तिराहा, नगर निगम, सूरसदन, वजीरपुरा, एमजी रोड , छीपीटोला होते हुए बिजली घर पहुंचेगा। यहां अंबेडकर पार्क रामलीला ग्राउंड में जनसभा की जाए। सपा नेताओं ने जो रूट बनाया है, वह इससे अलग है। इसके मुताबिक, रोड शो खेरिया एयरपोर्ट से ही शुरू होगा। यहां से सराय ख्वाजा, ईदगाह, नामनेर, एस्टेट बैंक चौराहा, रावली, एमजी रोड होते हुए भगवान टाकीज पहुंचेगा।
विज्ञापन

बिजली के तारों का डर
दोनों नेताओं का रोड शो उसी गाड़ी में होगा, जिसमें लखनऊ में हुआ था। यह काफी ऊंची है। ऐसे में टीम पीके ने कांग्रेस नेताओं को हिदायत दी कि रूट वह बताया जाए जिस पर बिजली के तार लटके न हों। बता दें, करीब चार महीने पहले जब राहुल गांधी आगरा में रोड शो करने आए थे तब अग्रसेन प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान उन्हें करंट का झटका लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंत चौधरी भी तीन को आएंगे
आगरा। रालोद महासचिव जयंत चौधरी तीन फरवरी को एत्मादपुर में रैली करेंगे। इसके बाद छह को खेरागढ़ और नौ फरवरी को फतेहपुर सीकरी में रैली करेंगे।
अजित सिंह की रैली आठ को
पार्टी मुखिया चौधरी अजित सिंह आठ फरवरी को ग्रामीण सीट के अकोला में रैली को संबोधित करेंगे। इसी दिन बाह में भी रैली करने की भी संभावना है। अभी फाइनल नहीं है।

दो को आएंगे केशव प्रसाद मौर्य
आगरा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य दो फरवरी को फतेहाबाद और बाह विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे।
कागारौल में आएंगे सुनील सिंह
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह और फिल्म अभिनेता राजपाल यादव तीन फरवरी को खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कागारौल में रैली करेंगे।
मायावती की रैली छह को होगी
बसपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली कोठी मीना बाजार के मैदान में छह फरवरी को होगी। उन्होंने पिछले साल चुनाव अभियान का श्रीगणेश भी इसी मैदान से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed