फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   refused to Prostitution so husband handed her over to his father-in-law wife's story you will get goosebumps

UP: जिस्मफरोशी नहीं की...इसलिए पति ने ससुर को सौंप दिया, पत्नी की आपबीती सुन; खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Thu, 10 Apr 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Apr 2025 09:02 AM IST
सार

पत्नी को जिस्मफरोशी के लिए पति ने मजबूर कर दिया। जब उसने अपनी अस्मत पर आंच नहीं आने दी, तो हैवान ने उसे ससुर को सौंप दिया। ससुर ने हलाला के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
 

विज्ञापन
refused to Prostitution so husband handed her over to his father-in-law wife's story you will get goosebumps
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के पिढ़ौरा थाना में एक विवाहिता ने पति सहित 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि ससुराल में उत्पीड़न किया गया। जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल नहीं होने पर पति ने तलाक बोल दिया। बाद में हलाला के बहाने ससुर सहित अन्य ने दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन



 

दो साल पहले हुई थी शादी
लखनऊ निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि 2 वर्ष पूर्व उसका निकाह पिढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद पति अप्राकृतिक कृत्य के लिए परेशान करने लगा। वहीं ससुर जिस्मफरोशी कराता है। इसके लिए उस पर भी दबाव बनाया गया। विरोध पर देवर ने बंदूक की बट से मारकर लहूलुहान कर दिया। शिकायत करने की कहने पर पति ने धमकी दी। जब वह गर्भवती हो गई, तो अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड से बेटी होने का पता कराकर गर्भपात करा दिया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: शबीना से तीसरा निकाह...फिर दी ऐसी मौत, देखकर कांप गए लोग; इसलिए आठ साल की मासूम का भी कर दिया कत्ल

 

पति ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध
पति ने जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। विरोध पर पति ने तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। मां के कहने पर दोबारा घर में रखा। हलाला का हवाला देकर ससुर, जेठ, देवर, ननदोई और बड़े ससुर ने दुष्कर्म किया। विरोध पर सास और ननद, जेठानी, चचिया सास करंट लगाती थीं। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सहित 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें -  UP: क्षत्रिय करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली...पुलिस-प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने लिया आयोजन स्थल का जायजा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed