{"_id":"67f72c490d7203173005cf4c","slug":"love-or-betrayal-lover-set-himself-on-fire-ran-as-soon-as-got-surrounded-by-flames-horrifying-video-went-viral-2025-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्यार या फिर धोखा...प्रेमी ने इसलिए खुद को लगाई आग, लपटों में घिरते ही दौड़ा; खौफनाक वीडियो हुआ वायरल
Thu, 10 Apr 2025 07:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Apr 2025 07:56 AM IST
सार
होटल में प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया। इसके कुछ देर बाद युवक होटल के कमरे से आग की लपटों में घिरा दौड़ा। युवक के जलते हुए का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
युवक का जलते हुए वीडियो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत स्थित घटिया आजम खां स्थित होटल किंग पार्क एवेन्यू में युवती के साथ ठहरे टेढ़ी बगिया निवासी चंद्रशेखर संदिग्ध हालात में जल गए थे। मामले में परिजन ने युवती पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवती काफी दिन से परेशान कर रही थी। चंद्रशेखर को ब्लैकमेल कर रही थी। होटल में ले जाकर जला दिया। मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
90 फीसदी जल गया युवक
एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने बताया कि चंद्रशेखर 90 फीसदी तक झुलस गया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस पर उसके बयान दर्ज करने के लिए पुलिस गई थी। मगर, वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। परिजनों ने कमरे में साथ मिली युवती पर ही जलाने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें - UP: 25 बार प्रसव और पांच बार महिला की नसबंदी...जननी सुरक्षा योजना में बड़े फर्जीवाडे़ का हुआ खुलासा, जांच शुरू
एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने बताया कि चंद्रशेखर 90 फीसदी तक झुलस गया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस पर उसके बयान दर्ज करने के लिए पुलिस गई थी। मगर, वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। परिजनों ने कमरे में साथ मिली युवती पर ही जलाने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें - UP: 25 बार प्रसव और पांच बार महिला की नसबंदी...जननी सुरक्षा योजना में बड़े फर्जीवाडे़ का हुआ खुलासा, जांच शुरू
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज हो गया वायरल
परिजनों का कहना है कि युवती ने मांग पूरी नहीं होने पर उसे जलाया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, युवक के होटल में जलने के दाैरान का सीसीटीवी फुटेज भी बुधवार को वायरल हो गया। इसमें वो लपटों से घिरा हुआ, इधर से उधर भागता नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: क्षत्रिय करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली...पुलिस-प्रशासन हुआ अलर्ट, अधिकारियों ने लिया आयोजन स्थल का जायजा