फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rakt Swabhiman rally of Kshatriya Karni Sena will organise on 12 april

UP: क्षत्रिय करणी सेना की रक्त स्वाभिमान रैली...पुलिस-प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने लिया आयोजन स्थल का जायजा

Wed, 09 Apr 2025 08:43 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 09 Apr 2025 08:43 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान के बाद आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षत्रिय करणी सेना रक्त स्वाभिमान रैली करने जा रही है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। 
 

विज्ञापन
Rakt Swabhiman rally of Kshatriya Karni Sena will organise on 12 april
क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गढ़ी रामी में क्षत्रिय करणी सेना के 12 अप्रैल के आयोजन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन की अनुमति मिल गई है। मंगलवार को डीसीपी (पश्चिमी) अतुल शर्मा ने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


 

मेवाड़ी क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि गढ़ी रामी में प्रस्तावित रक्त स्वाभिमान रैली को सफल बनाने के लिए चार रथों को चार विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा। लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। उन्होंने कहा कि रैली आसपास के जिलों से हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली की तैयारियों के बारे में मंगलवार को बैठक में वीरेंद्र सिंह चौहान, गौरीशंकर सिकरवार, जितेंद्र सिकरवार, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे। क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत भी आगरा में डेरा डाले हुए हैं। डीसीपी के साथ एसीपी पीयूषकांत राय, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

ये है मामला
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर बयान के बाद क्षत्रिय करणी सेना आंदोलनरत है। सांसद के आवास पर तोड़फोड़ करने की घटना के बाद अब उसने राणा सांगा की जयंती पर 12 अप्रैल को एत्मादपुर के गांव गढ़ी रामी में रक्त स्वाभिमान रैली का एलान किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed