{"_id":"5e972e3a8ebc3e7747481682","slug":"ramzan-mainpuri-news-agr4379393180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान के लिए पुलिस ने शुरू किया होमवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान के लिए पुलिस ने शुरू किया होमवर्क
विज्ञापन
15एमएनपी-04-अब्दुल रहमान चिश्ती उर्फ बबलू मियां
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। माह-ए-रमजान अगले सप्ताह से शुरू होगा। लॉकडाउन के चलते कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने होमवर्क शुरू कर दिया है।
रमजान माह में रोजे रखने वाले इस बार मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं कर सकेंगे। घरों में भी नमाज पढ़ते समय सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। लॉकडाउन के चलते रमजान माह में पूरी तरह चौकसी बरतते हुए होमवर्क करके पुलिस कर्मियों द्वारा चिह्नित किए गए स्थानों पर ड्यूटी लगाने को कहा गया है।
मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है। पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
अजय कुमार पांडेय, एसपी
चांद 24 अप्रैल को दिखता है तो पहला रोजा 25 अप्रैल से शुरू होगा। चांद अगर 25 अप्रैल को दिखता है तो पहला रोजा 26 अप्रैल को होगा। घरों में नमाज पढ़ते समय सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। पाक माह रमजान के लिए लोगों में अभी से उत्साह दिख रहा है।
बबलू मियां, सज्जादानशीं, खानकाह-ए-रशीदिया