फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rain fall

आफत: बारिश से नौ मकानों की छतें व दीवारें गिरीं, महिला घायल

Tue, 11 Oct 2022 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
rain fall
कासगंज के गांव सुल्तानपुर में बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। - फोटो : KASGANJ
कासगंज/ सोरों। लगातार हो रही बारिश के चलते मकानों की छतें और दीवारें गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर नौ मकानों की छतें व दीवारें गिर गईं। हादसे में महिला घायल हो गई। अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर की गली कोरियान में अशोक के मकान की दीवार गिर गई। मलबे की चपेट में पत्नी किरन आ गईं। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। महिला को मलबे से बाहर निकाला गया। तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं। उन्हें आननफानन अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं ग्राम सुल्तानपुर में कुलदीप मौर्य के मकान की दीवार गिर गई। गनीमत रही की कोई भी मलबे की चपेट में नहीं आया। मुबारिकपुर माफी में सुनील के कच्चे मकान की सामने की दीवार, प्रेमकुुमार के कच्चे मकान की छत, राजू की कच्चे मकान की छत व दीवार, शिवपाल के कच्चे मकान की छत व दीवार, अमर सिंह और महावीर के कच्चे मकान की दीवार गिर गई।
विज्ञापन

सोरोंजी में बारिश से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हिमायूंपुर की 20 मीटर से अधिक चहारदीवारी ध्वस्त हो गई। वार्डन गुंजन शर्मा ने मामले की जानकारी बीएसए को दी है। वहीं तीर्थंनगरी में बड़ा बाजार से मलकाना की ओर जाने वाले मार्ग पर गिरासू खंडहर की दीवारें गिर पड़ीं। इससे मार्ग बंद हो गया पालिका ने जेसीबी भेजकर मार्ग साफ कराया। वहीं सहाव के ग्राम फरोली में रविवार को रात के समय गोपाल कृष्ण के मकान की छत व दीवारें गिर गईं। उस समय परिजन घर पर सो रहे थे। गनीमत रही की हादसे में किसी के चोट नहीं आई। घर का सामान मलबे में दब गया। तहसील प्रशासन की टीमों ने घटना स्थलों पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed