{"_id":"68747fffbca70f784503e2f1","slug":"public-anger-erupted-over-the-broken-road-posters-of-the-missing-minister-were-waved-2025-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: उखड़ी सड़क पर फूटा जनता का गुस्सा... लहराए मंत्री लापता के पोस्टर, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उखड़ी सड़क पर फूटा जनता का गुस्सा... लहराए मंत्री लापता के पोस्टर, लोगों ने किया प्रदर्शन
Mon, 14 Jul 2025 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Jul 2025 09:26 AM IST
सार
मलपुरा नहर से नैनाना जाट तक टूटी पड़ी सड़क के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री लापता के पोस्टर भी खूब लहराए गए।
विज्ञापन
उखड़ी सड़क पर फूटा जनता का गुस्सा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा की मलपुरा नहर से नैनाना जाट तक टूटी सड़क के विरोध में रविवार को लोग सड़क पर उतर आए। स्वामी धाम चौराहा पर कैबिनेट मंत्री के पोस्टर लहराए। करीब एक घंटे तक मंत्री और एडीए के विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की। एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों के लोग टूटी सड़क से परेशान हैं।
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग के लिए नरेंद्र सिंह चाहर के नेतृत्व में दर्जनों लोग हाथों में पोस्टर लेकर स्वामी धाम चौराहा पर एकत्र हुए। यहां सड़क पर हुए गड्ढे में खड़े होकर नारेबाजी और पोस्टर लहराए। इस क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य विधायक चुनी गई थीं। नैनाना जाट निवासी महताब सिंह, प्रेम सिंह, लाखन सोलंकी, प्रमोद सिसौदिया आदि ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से लेकर डीएम कार्यालय व तहसील दिवस में ज्ञापन दिए। लेकिन, सड़क टूटी की टूटी ही रही।
ये भी पढ़ें - UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
ये भी पढ़ें - UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे आक्रोशित लोगों ने रविवार को जमकर नारेबाजी की। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एडीए ने इस सड़क पर सिल्वर गोल्ड, शुमंगल रेजीडेंसी, मनहर ग्रोब, दीक्षा एस्टेट, द्वारिका ग्रीन आदि कॉलोनियों के नक्शे पास किए हैं। सड़क का विकास नहीं कराया। इनके अलावा स्वामी धाम, आशियाना, रामा धाम, विधाता ग्रीन, शिव टाउन आदि कॉलोनियां नई विकसित हो चुकी हैं। टूटी सड़क से करीब पांच हजार लोग प्रभावित हैं। प्रदर्शन में गनेंद्र भदौरिया, राम सिंह राठौर, रामनरेश त्यागी, राकेश सिंह, नोबल सिंह, सत्यवीर सिंह, रामेश्वर सोलंकी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - UP: सड़क पर तड़पता रहा बेटा...कोई मदद की हिम्मत न जुटा सका; जिस तरह हुई छात्र की मौत; कांप उठा कलेजा
ये भी पढ़ें - UP: सड़क पर तड़पता रहा बेटा...कोई मदद की हिम्मत न जुटा सका; जिस तरह हुई छात्र की मौत; कांप उठा कलेजा
200 करोड़ के काम कराए
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पहले वहां नाले की दिक्कत थी। उसका समाधान कराया है। लोगों को मुख्यमंत्री से मिलवाया था। अब सड़क के लिए लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझसे कोई मिलने नहीं आया। प्रत्यावेदन देंगे तो सड़क निर्माण भी कराया जाएगा। क्षेत्र में तीन साल में 200 करोड़ रुपये के काम कराए हैं।