फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student painful death Father said  son kept writhing in pain on road no one could muster courage to help

UP: सड़क पर तड़पता रहा बेटा...कोई मदद की हिम्मत न जुटा सका; जिस तरह हुई छात्र की मौत; कांप उठा कलेजा

Mon, 14 Jul 2025 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 09:02 AM IST
सार

बारिश में सड़क पर हुए जलभराव में फैले करंट की चपेट में छात्र आ गया। तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए हिम्मत नहीं जुटा सका। बिलखकर पिता बोला कि एक घंटे करंट में बेटा पड़ा रहा।
 

विज्ञापन
student painful death Father said  son kept writhing in pain on road no one could muster courage to help
मृतक छात्र का फाइल फोटो और सदमे में माता-पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के इंद्रपुरी (न्यू आगरा) में करंट से मृत्यु के मामले में परिजन ने थाना न्यू आगरा में तहरीर देने की बात कही है। इसमें टोरेंट पावर कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। उधर, मृतक छात्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता के आंसू नहीं रुक रहे हैं। उन्होंने संख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


खिरारी, राया मथुरा निवासी गजेंद्र सिंह चाैधरी किसान हैं। उनका 21 वर्षीय बेटा प्रकाश इंद्रपुरी, न्यू आगरा में रहकर सरकारी नाैकरी की तैयारी कर रहा था। शनिवार दोपहर कोचिंग और लाइब्रेरी जा रहा था। जंक्शन बाॅक्स से सड़क पर हुए जलभराव में करंट दाैड़ रहा था। करंट की चपेट में आने से उसकी माैत हो गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Sawan 1st Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार आज, माथे पर चंदन, हाथों में डमरू...शिव आराधना की अद्भुत तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन



 

पिता ने आरोप लगाया कि बेटा 1 घंटे चिपका रहा। कंपनी की लापरवाही से न बिजली काटी गई न ही कोई मदद के लिए आया। इससे उसकी जान चली गई। इसके दोषी अधिकारी और कर्मचारी हैं। उन्होंने केस दर्ज कर दर्ज कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। तहरीर अभी मिली नहीं है।


 

इंटर पास के बाद तैयारी करने भेजा
भाई रामू ने बताया कि प्रकाश को सरकारी नाैकरी में भर्ती होते हुए देखना चाहते थे। इसके लिए दो साल पहले इंटरमीडिएट में पास होने पर उसे आगरा भेज दिया। वह कोचिंग के साथ ही अपने कमरे पर तैयारी में लगा था।

ये भी पढ़ें -  UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
 

छात्र को करंट लगा, फिर गिर पड़ा
इंद्रपुरी निवासी अशोक गोरख ने बताया कि बारिश के दाैरान अक्सर पानी भर जाता है। नालियों के बगल में टोरेंट के जंक्शन बाॅक्स लगे हैं। शनिवार को बारिश में गली में 1 फुट तक पानी भर गया। ऐसे में लोग निकल भी नहीं पा रहे थे। प्रकाश निकलकर जा रहा था। उसने पानी से बचने के लिए साइड से निकलने की कोशिश की, लेकिन वो पानी में करंट की वजह से गिर गया। करंट इतना तीव्र था कि वह उठ नहीं सका। तड़प-तड़प कर उसकी जान चली गई। 5 साल पहले भी इसी बाॅक्स से एक गोवंश को करंट लगा था। उसकी मृत्यु हो गई थी। इसके बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए।

ये भी पढ़ें -  UP: ससुराल में केमिकल से झुलसी महिला पहुंची थाने...पति ने डाला या खुद की ये करतूत, पुलिस जांच में जुटी
 

टोरेंट ऑफिस पहुंचे, तब कट सकी लाइट
क्षेत्रीय निवासी विशाल भारद्वाज ने बताया कि वो घर की छत पर खड़े हुए थे। तभी छात्र की चीख सुनी। वह दाैड़कर सड़क पर पहुंचे। तभी देखा कि छात्र तड़प रहा था। उन्हें समझ आ गया कि पानी में करंट आ रहा है। इस पर बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर पर काॅल किए। पांचवीं बार में फोन उठ सका। तो पहले कनेक्शन नंबर मांगने लगे। मगर, कनेक्शन नंबर नहीं था। उन्होंने करंट लगने की जानकारी दी। बाद में स्कूटर लेकर न्यू आगरा स्थित टोरेंट के कार्यालय में पहुंचे। इस पर बिजली काटी गई।

साथी की माैत से मायूस हो गए दोस्त
बल्केश्वर निवासी शंकर ने बताया कि वह पिछले दो साल से मृतक प्रकाश के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। प्रकाश काफी होनहार था। वह रोज कोचिंग जाया करता था। इसके बाद सभी दोस्त मिलकर पढ़ाई करते थे। शनिवार को भी वह कोचिंग जा रहा था। मगर वह लोग साथ में नहीं जा सके। साथ होते तो करंट लगने पर बचा लेते। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाई होती तो समय रहते प्रकाश को बचाया जा सकता था। दोस्त तुषार का कहना है कि घटना तकरीबन ढाई बजे की है। मगर 1 घंटे बाद बिजली बंद कराई गई। इस वजह से प्रकाश को बचाया नहीं जा सका। दोनों दोस्त प्रकाश की मृत्यु से मायूस हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed