फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Such a video of wife was made using AI that a case was filed against the husband

UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Mon, 14 Jul 2025 08:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 08:37 AM IST
सार

आगरा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से पति मुश्किल में पड़ गया। उसने मजाक-मजाक में पत्वी का आपत्तिजनक वीडियो बना दिया। इतना ही नहीं इस वीडियो को पत्नी की छोटी बहन के पास भी भेज दिया। 
 

विज्ञापन
Such a video of wife was made using AI that a case was filed against the husband
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साइबर क्राइम थाने में पत्नी ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने एआई की मदद से उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को उसकी बहन को भेज दिया। रिश्तेदारों को दिखाकर बदनाम किया। पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  Sawan 1st Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार आज, माथे पर चंदन, हाथों में डमरू...शिव आराधना की अद्भुत तस्वीरें
विज्ञापन



 

2014 में हुई थी शादी
सदर क्षेत्र निवासी पीड़िता ने एसीपी, हरीपर्वत विनायक भोसले से शिकायत की। शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2014 में शादी मथुरा में हुई थी। 6 महीने पहले पति के उत्पीड़न से परेशान होकर मायके आ गई। इससे पति नाराज हो गया। उसने बदनाम करने के लिए एआई की मदद ली। आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

ये भी पढ़ें -  Sawan 1st Somwar 2025: भगवान शिव के जलाभिषेक को उमड़े भक्त, राजेश्वर महादेव मंदिर पर आस्था का मेला; तस्वीरें



 

पत्नी की बहन के नंबर पर भेजा वीडियो
इसके बाद बहन के नंबर पर वीडियो भेज दिया। वीडियो दिखाकर रिश्तेदारों में भी बदनामी करने लगा। उसे डर है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सकता है। एसीपी का कहना है कि केस से संबंधित सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें -   Sawan 1st Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार आज, सड़कों पर उमड़े शिव भक्त; इन मार्ग पर भारी वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed