{"_id":"66b052e7877dd970c40d5eff","slug":"protest-started-on-quota-in-sc-st-reservation-bharat-bandh-announced-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: एससी-एसटी आरक्षण में कोटा पर विरोध शुरू, भारत बंद का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एससी-एसटी आरक्षण में कोटा पर विरोध शुरू, भारत बंद का किया एलान
Mon, 05 Aug 2024 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 09:49 AM IST
सार
एससी-भाजपा विधायक ने भी जताई असहमति, बोले-पीएम मोदी से मिलेंगे।एसटी आरक्षण में कोटा पर विरोध शुरू हो गया है। अनुसूचित वर्ग ने 21 अगस्त को भारत बंद का एलान किया है। इस मामले में अंदरखाने आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
एस सी एस टी आरक्षण को लेकर बैठक करते भाजपा विधायक जी एस धर्मेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण में कोटा पर विरोध जताया जा रहा है। बसपा प्रमुख मायावती ने इसे आरक्षण को खत्म करने वाला फैसला बताया है। एससी-एसटी वर्ग ने 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है। रविवार को भाजपा विधायक ने भी भारत बंद का समर्थन करते हुए समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
Trending Videos
भाजपा विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा रविवार को सर्किट हाउस में बैठक की। एससी-एसटी आरक्षण से किसी तरह का खिलवाड़ ठीक नहीं। जल्द एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जाएगा। उनसे 2 अप्रैल 2018 को एससी-एसटी अत्याचार निवारण एक्ट के फैसले पर कैबिनेट में हुए संशोधन की तरह इस फैसले को भी कैबिनेट में बदलने की मांग उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में पूर्व आईएएस अधिकारी नेकराम वर्मा ने कहा कि एससी-एसटी वर्ग का बच्चा पढ़ लिखकर अपनी मेहनत से आगे बढ़ता है। उसे क्रीमीलेयर में मानकर उसका आरक्षण खत्म नहीं किया जा सकता। बैठक में एससी-एसटी कर्मचारी यूनियन प्रदेश अध्यक्ष गोविंद राम, एससीएसटी शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष भीषम पाल ने भी निर्णय से असहमति जताई।