फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prostitution racket busted in form house in agra

भाजपा नेता के फार्म हाउस में देह व्यापार, पश्चिम बंगाल की तीन युवतियां सहित 12 गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2020 04:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jul 2020 04:53 PM IST
सार

  • ताजमहल का शहर देह व्यापार का अड्डा बनता जा रहा है। पुलिस ने एक फॉर्म हाउस पर छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। इससे पहले शहर के एक होटल में गिरोह पकड़ा गया था।  

विज्ञापन
Prostitution racket busted in form house in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कमला फार्म हाउस में शुक्रवार शाम को पुलिस ने देह व्यापार पकड़ा। तीन संचालक, दो एजेंट सहित नौ लोग और तीन युवतियां पकड़ी गईं। फार्म हाउस से युवतियों को दूसरे होटलों में भी भेजा जाता था। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


यह फार्म हाउस भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राणा का है। पुलिस का कहना है कि उन्हें इस धंधे की जानकारी थी। उन्हें हिस्सा भी मिलता था। हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया, कहा कि उन्होंने फार्म हाउस को लीज पर दे रखा था।
विज्ञापन



एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रिमांड पर ली गई देह व्यापार की सरगना महिला से कई जानकारियां मिली थीं। उधर शहर में देहव्यापार के मामलों को पकड़ने के लिए एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में पुलिस टीम काम कर रही थी। शुक्रवार रात को एएसपी सौरभ दीक्षित और एसीएम विनोद जोशी ने कमला फार्म हाउस में छापा मारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे शहरों से लाते थे युवतियां

पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला कि फार्म हाउस अशोक राणा का है। उन्होंने यह सचिन, परम, विष्णु और विशाल गोयल को लीज पर दे रखा है। इसमें विजय उर्फ बीपी उर्फ प्रदीप उर्फ दीपा और रणवीर के माध्यम से लड़कियां लाई जाती थीं। फार्म हाउस में आनेवाले ग्राहकों को तीन से चार हजार रुपये में लड़कियों की बुकिंग होती थी। ग्राहकों को कमरा भी दिया जाता था। 

संबंधित खबर- देह व्यापार: स्पेशल टीम करेगी सीडी की जांच, फंसेंगे पुलिसवाले, सरगना ने बताए कई कारोबारियों के नाम

एसएसपी ने बताया कि आरोपी संचालक सचिन, परम, विष्णु से पूछताछ में पता चला कि अनैतिक कमाई में से अशोक राणा को भी हिस्सा देते थे। उन्हें इस धंधे की जानकारी थी। एक पार्टनर विशाल छापे से कुछ देर पहले भाग गया। गिरफ्तार आरोपितों से दो तमंचे, सात मोबाइल, छह बियर की केन, छह हजार रुपये व आपत्तिजनक सामान मिला है। अब चर्चा है कि अशोक राणा एक पार्टी से जुड़ा हुआ है। हालांकि उसके बारे में जांच की जा रही है। 
 

इनकी हुई गिरफ्तारी 

 

फतेहाबाद के गांव छह विस्वा निवासी विजय उर्फ बीपी, डौकी के कुंडौल निवासी राम, सचिन, राजेश, सिकंदरा के बाईंपुर निवासी जयवर्धन, रणवीर सिंह, मंसुखपुरा के गांव मलकापुरा निवासी परम, मथुरा के फरह निवासी विष्णु, मुरैना निवासी प्रदीप, साथ ही पश्चिम बंगाल की तीन युवतियां पकड़ी गईं। 

व्हाट्स एप पर फोटो भेज होती थी बुकिंग, तीन होटलों के नाम 

पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में तीन और होटल सिकंदरा क्षेत्र स्थित होटल जशोदा गेस्ट हाउस, शास्त्रीपुरम स्थित जेपी पैलेस होटल और एनएच-2 पर फोर सीजन होटल के नाम भी सामने आए हैं। यहां भी लड़कियों को भेजा जाता था। व्हाट्स एप पर युवती का फोटो भेजकर बुकिंग होती। आरोपी संचालक पहले होटलों में काम करते थे। एजेंटों के संपर्क में आकर बाद में खुद यह काम करने लगे।

लॉकडाउनसे पहले आई थीं युवतियां

गिरफ्तार हुई तीनों युवतियों को फार्म हाउस में लॉकडाउन से पहले लाया गया था। उन्हें रकम में से कुछ हिस्सा ही दिया जाता था। दिल्ली से उन्हें यहां भेजा गया था। पूर्व में भी युवतियों के आने की जानकारी मिली है।
 
लूट के प्रयास के दौरान छोड़ी कार से मिला सुराग 

पुलिस के अनुसार सचिन, परम और राम ने अपने एक अन्य साथी पवन के साथ मिलकर दो जुलाई को अकबरा रोड पर सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले रामपाल से मारपीट कर बाइक लूट का प्रयास किया था। भीड़ जुटने पर उसे कार छोड़कर भागना पड़ा। कार पंक्चर हो गई थी। मामले में भी सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज है। कार पर एटा का नंबर लिखा था। पुलिस कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में लगी थी। तभी सुराग मिल गया। कई दिन से रेकी की जा रही थी। 

पहले भी पकड़ा जा चुका

सिकंदरा क्षेत्र के होटलों और गेस्ट हाउस में पहले भी देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। कई बार पुलिस छापा मार चुकी हैं। मगर, होटल का नाम बदलकर फिर से संचालक यह काम करने लगते हैं।

मेरा कोई लेना देना नहीं: अशोक राणा

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राणा का कहना है कि उन्होंने सिकंदरा स्थित अपना फार्म हाउस एक दिसंबर 2019 को विशाल गोयल को एक साल के लिए किराये पर दिया था। लॉकडाउन में फार्म हाउस पर आना-जाना भी नहीं रहा। अब इसमें अनैतिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर एसएसपी से मिलकर बताया है कि मामले में किसी व्यक्ति ने मेरा नाम लिया है, वह बिल्कुल गलत है। मेरे संज्ञान में यहां की कोई जानकारी नहीं है। 

अशोक राणा की एएसपी को सौंपी जांच

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि अशोक राणा ने अपना पक्ष रखा है। कहा कि फार्म हाउस किरायेदारी पर दिया था। इस प्रकरण से कोई मतलब नहीं है। इसमें किसी तरह की संलिप्तता नहीं है। इसकी पुन: विवेचना की जाए। इस पर एएसपी सौरभ दीक्षित को जांच दी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed