आगरा में देह व्यापार गिरोह की सरगना की सीडी की जांच शुरू हो गई है। एसएसपी ने इसके लिए स्पेशल टीम बनाई है। इस जांच में पुलिसवाले फंस सकते हैं। सरगना जब पहले गिरफ्तार हुई थी, तब उसने उन पुलिसवालों के नाम बताए थे, जो उससे पैसे लेते थे। उसका बयान रिकार्ड कर सीडी तैयार की गई थी। इसे तैयार कराने वाले अफसर का तबादला होते ही जांच दबा दी गई थी।
देह व्यापार: स्पेशल टीम करेगी सीडी की जांच, फंसेंगे पुलिसवाले, सरगना ने बताए कई कारोबारियों के नाम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि इस मामले के नए और पुराने सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सरगना पांच साल पहले पकड़ी गई थी। उस वक्त उसने जो नाम लिए, उनके बारे में भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी महिला को रिमांड पर लिया था। उससे सीओ नम्रता श्रीवास्तव, सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान और सीओ सदर प्रभात कुमार ने पूछताछ की।
संबंधित खबर: विदेशी युवती को 'व्हाइट', देसी को 'ब्लैक' रम, कोड वर्ड से चल रहा था देह व्यापार, चैटिंग से खुला राज
संबंधित खबर: देह व्यापार की सरगना होटल संचालक सहित गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर मुंबई-गोवा तक जुड़े हैं तार
ग्राहकों की सूची में सराफा कारोबारियों के नाम
सरगना ने ग्राहकों की सूची पुलिस को बताई। इसमें कई कारोबारी हैं। सराफा व्यापारियों की संख्या अधिक हैं। इनमें कुछ आगरा के हैं तो कुछ आसपास के जिलों के हैं। वो लड़कियों को कारोबारियों के पास भेजा करती थी। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ की गई है। कई जानकारी मिली हैं। उन पर पुलिस टीम पड़ताल में जुटी है।
संबंधित खबर: विदेशी युवतियों से देहव्यापार: पुलिस जांच में दलालों के मोबाइल में मिला 'गलीचधंधे' का काला चिट्ठा
पुलिस की पूछताछ में जैसे ही कैमरा ऑन किया गया, वैसे ही सरगना चुप हो गई। उसने कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने कैमरा बंद कर दिया। उसने एक बार फिर कहा कि उसके संबंध बड़े लोगों से हैं।
संबंधित खबर: देह व्यापार: सरगना ने बताए कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम, 15 एजेंट करते थे कॉलगर्ल की बुकिंग