फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pregnant woman's death, maternal hair accused of beating her to death

Etah: गर्भवती महिला की मौत, मायके बालों ने लगाया पीटकर हत्या करने का आरोप

Wed, 16 Nov 2022 05:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman's death, maternal hair accused of beating her to death
death demo - फोटो : फाइल फोटो

एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव नगला मोहन में मंगलवार की रात एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के चेहरे व पेट पर चोट के निशान हैं। 

विज्ञापन

2019 में हुई थी शादी 

पोस्टमार्टम हाउस पर पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी नवाब सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय बेटी प्रभा की शादी वर्ष 2019 में थाना क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी संदीप के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मंगलवार की रात ससुरालीजन ने उसकी पिटाई कर हत्या कर दी। 

विज्ञापन

शरीर पर चोट के निशान 

उन्होंने बताया कि बेटी के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने सूचना दी, जिसके बाद वह बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां से सभी ससुरालीजन फरार थे। उन्होंने बताया कि दामाद ट्रक चालक है। तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित जेठ जिठानी पर पर रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट 

अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि गांव नगला मोहन में महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। डॉग स्क्वॉयड टीम भी गई। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। तहरीर के आधार पर मृतका के पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed