{"_id":"5dbe62a18ebc3e93ad10715d","slug":"praveen-gupta-arrested-from-agra-in-uppcl-employees-fund-scam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीएम का चार्ज संभालने के दो दिन बाद निलंबित हुए थे प्रवीण गुप्ता, अब भविष्य निधि घोटाले में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम का चार्ज संभालने के दो दिन बाद निलंबित हुए थे प्रवीण गुप्ता, अब भविष्य निधि घोटाले में गिरफ्तार
Sun, 03 Nov 2019 01:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
प्रवीण गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के निलंबित महाप्रबंधक वित्त एवं लेखा प्रवीण गुप्ता को शनिवार रात लगभग 9.45 बजे आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय पुलिस उन्हें मुंह पर कपड़ा बांधकर ले गई।
इससे पहले पुलिस की टीम लखनऊ की विजिलेंस टीम का दो घंटे इंतजार करती रही। टीम के न पहुंचने पर स्थानीय पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। देर रात लखनऊ पुलिस ने उन्हें अपने कब्जे में लिया।
लखनऊ से निर्देश मिलने के बाद शनिवार रात लगभग पौने आठ बजे स्थानीय पुलिस की टीम हाईवे, स्थित फ्रेंड्स गार्डन स्थित प्रवीण गुप्ता के फ्लैट नंबर जी-6 पर छापा डाला। तब वह अपने परिजनों के साथ घर में ही मौजूद थे।

एक महीने से किराये के मकान में रह रहे थे
प्रवीण गुप्ता यहां पिछले एक महीने से किराए पर रहे थे। पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद ही परिजनों ने अधिवक्ता को मौके पर बुला लिया। मगर, पुलिसकर्मियों ने किसी न सुनी। सादा वर्दी में होने के कारण आस-पड़ोसियों को भी घटनाक्रम की जानकारी नहीं हो पाई।
डीवीवीएनएल में महाप्रबंधक वित्त एवं राजस्व का पदभार संभालने के दो दिन बाद ही प्रवीण गुप्ता निलंबित हो गए थे। उन पर पावर कार्पोरेशन (यूपीपीसीएल) में कर्मचारियों के भविष्य निधि के निवेश में करोड़ों के घोटाले का आरोप है।
बताया जा रहा है कि प्रवीण गुप्ता पावर कार्पोरेशन कर्मचारियों के भविष्य निधि के सचिव पद से स्थानांतरित होकर 18 सितंबर को आगरा आए थे। यहां उन्होंने डीवीवीएनएन में जीएम वित्त एवं लेखा के पद पर कार्यभार संभाला था।
इसी दिन वो लखनऊ लौट गए थे। 22 सितंबर को विधिवत उन्होंने कार्यभार संभाला। तब विभाग के दूसरे सहयोगियों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। उनके बारे में कोई कुछ जान पाता, इससे पहले ही दो दिन बाद यानी 25 सितंबर को उन्हें घोटाले के आरोप में निलंबित कर दिया गया।