फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   power cut

बिजली विभाग ने काटी 75 हजार की आरसी

Sun, 22 Sep 2019 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
power cut
कुरावली। बिजली विभाग की मनमानी से एक मजदूर परेशान है। विभाग ने उसकी 75 हजार की रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी कर दी है। शिकायत करने पर कर्मचारी और अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पीड़ित ने डीएम और अधीक्षण अभियंता से न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला कुंवरपुर निवासी अमलेश कठेरिया मजदूरी करता है। तीन साल पहले अमलेश ने बिजली विभाग से कनेक्शन लिया था। इसके बाद बिजली विभाग ने उसके घर पर मीटर लगा दिया। मीटर से बिल दूसरे व्यक्ति बृजलाल के नाम का निकलने लगा।
विज्ञापन

अमलेश ने डेढ़ साल तक बिजली विभाग के चक्कर काटे तब कहीं जाकर बिजली विभाग ने उसके मीटर और बिल का नाम बदला गया। नाम तो बदल गया, लेकिन लोड दूसरे व्यक्ति का ही रहा। छह माह तक मजदूर ने फिर विभाग के चक्कर लगाए तो जेई ने लोड बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल न जमा करने पर मजदूर के नाम 75 हजार रुपये की आरसी काट दी गई। इसके बाद तहसील की ओर से मजदूर पर रुपये जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है वहीं मजदूर अपने लोड के हिसाब से बिल सही कराने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहा है। परेशान अमलेश ने डीएम और अधीक्षण अभियंता से न्याय दिलाने की मांग की है।
मामले की जानकारी नहीं है। जेई और एसडीओ से जानकारी कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
रवि अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed