फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policemen deployed in security arrangements for devotees coming to Mudiya fair in Govardhan busy in mobile

Mathura News: मुड़िया मेला में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों को लगा मोबाइल का 'रोग'

Sat, 09 Jul 2022 09:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 09:41 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हैं, लेकिन ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने में लगे हैं।

विज्ञापन
Policemen deployed in security arrangements for devotees coming to Mudiya fair in Govardhan busy in mobile
मानसी गंगा मुकुट मुखराबिंद मंदिर पर मोबाइल में व्यस्त पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में मुड़िया मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में 2368 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मेला शुरू होते ही कई पुलिसकर्मी रात में ड्यूटी प्वाइंट से गायब हो गए। मंदिरों में तैनात पुलिस और पीएसी के जवान मोबाइल फोन पर गेम खेलने में व्यस्त देखे गए। इससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा रामभरोसे प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन

 
एसएसपी अभिषेक यादव की ब्रीफिंग से बाहरी जनपदों से आए पुलिसकर्मियों ने कोई सबक नहीं लिया है। पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हैं, लेकिन ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने में लगे हैं। शुक्रवार को देर रात एसएसपी अभिषेक यादव ने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों की हकीकत जानी, तो कई पुलिसकर्मी गायब मिले। लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र को दिए हैं।
विज्ञापन


कस्बा चौकी इंचार्ज चंद्रवीर सिंह ने ड्यूटी से गायब पुलिसकर्मियों की अनुपस्थित थाने में दर्ज कराई है। सुरक्षा की दृष्टि से विशेष महत्व पूर्ण प्वाइंट मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर पर तैनात पुलिस एवं पीएसी के जवान कानों में लीड लगा कर मोबाइल में व्यस्त हैं। उन्हें श्रद्धालुओं की सुरक्षा से शायद कोई सरोकार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआईयू टीम सक्रिय

सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बढ़ा दी गई है। ड्यूटी प्वाइंट चेक कराए जा रहे हैं। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मंदिरों में डॉग स्क्वैड लगाए गए हैं। एलआईयू टीम सक्रिय है।
 

Policemen deployed in security arrangements for devotees coming to Mudiya fair in Govardhan busy in mobile
 छोटी परिक्रमा के मार्ग में लगे अवरोधक।  - फोटो : अमर उजाला

बड़ा बाजार परिक्रमा मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाने से नाराजगी

मुड़िया मेले के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा वर्षों पुरानी व्यवस्था में किए गए बदलाव से व्यापारियों में रोष है। पुलिस अधिकारियों ने जिम्मेदारी से बचने के लिए बड़ा बाजार परिक्रमा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग कराकर डीग अड्डे से बरसाना मार्ग होते परिक्रमा पर डायवर्ट किया है। व्यापारियों का कहना है कि इससे व्यापार प्रभावित होगा।  वहीं, मेलाधिकारी एडीएम प्रशासन ने अनभिज्ञता जाहिर कर मामला एसडीएम पर डालते हुए इससे पल्ला झाड़ लिया।

 
शनिवार को पुलिस प्रशासन ने भीड़ के दबाव को देखते हुए सदियों पुरानी परंपराओं को बदल कर श्रद्धालुओं को परेशानी में डाल दिया है। पुलिस प्रशासन ने जतीपुरा मार्ग से जोड़ती छोटी परिक्रमा के बड़ा बाजार वाले मार्ग को बैरिकेडिंग कराकर डीग अड्डे से बरसाना मार्ग होते परिक्रमा मार्ग को डायवर्ट किया है। व्यापारी नेता संजीव खंडेलवाल ने बताया कि पहले परिक्रमार्थी बड़ा बाजार लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने से गुजरते थे लेकिन अब प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी है। इससे परिक्रमा भी लंबी होगी और श्रद्धालुओं के साथ-साथ व्यापार भी प्रभावित होगा। मेलाधिकारी ने परंपरागत परिक्रमा मार्ग नहीं खोला तो व्यापारी आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed