फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police raid two hotels in mathura

होटलों में हो रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा तो मच गया हड़कंप, सात पकड़े

Sun, 26 Aug 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 26 Aug 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
police raid two hotels in mathura
देह व्यापार

मथुरा के टेकमैन सिटी व आरएस होटल में पुलिस टीम ने शनिवार को छापा मारा। इससे हड़कंप मच गया। इन होटलों से पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त सात लोगों को पकड़ा है। जबकि दो युवतियां मौके से भाग गईं। 

विज्ञापन

 
टेकमैन सिटी में छापे के दौरान दो युवतियां भाग गईं। पुलिस के हत्थे तीन युवा चढ़ गए। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि हाथरस के नगला निवासी संदीप, मेरठ के सरधना निवासी नरेश और आजमगढ़ के मुकेश मौर्या को पकड़ा है। 
विज्ञापन


पकड़ गए लोगों के कब्जे से छह हजार रुपये बरामद हुए हैं। वहीं हाथरस और अलीगढ़ की रहने वाली दो युवतियां भाग खड़ी हुईं। बताया गया है कि संदीप किराये पर मकान लेकर देह व्यापार संचालित कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाली पुलिस ने आरएस होटल से हाईवे के गांव निवासी रामवीर, ब्रजमोहन, आगरा के कागरौल निवासी चरण सिंह और विष्णु को पकड़ा है। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि विष्णु और चरण सिंह इंद्रपुरी में किराए पर रहे थे। 


ये दोनों आरएस होटल में देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। पकड़े गए सातों आरोपियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इस कार्रवाई से होटल मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed