फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police raid on spa center in agra

देह व्यापार की सूचना पर स्पा सेंटर पर छापा, 10 पकड़े, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से हड़कंप

Sat, 25 Aug 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 25 Aug 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
police raid on spa center in agra
स्पा सेंटर

फतेहाबाद रोड स्थित ब्लोसम स्पा सेंटर पर देह व्यापार होने की सूचना पर शुक्रवार दोपहर को क्राइम ब्रांच ने छापा मारा। आठ युवती और दो युवकों को पकड़ लिया। थाने पर पूछताछ के बाद सभी को क्लीन चिट दे दी गई। युवतियां सेंटर पर काम करने वाली कर्मचारी थीं।  

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई थी कि स्पा सेंटर में देह व्यापार कराया जाता है। इस पर क्राइम ब्रांच को लगाया गया। एक युवक को ग्राहक बनाकर पुलिस ने पहले भेजा। स्पा में काम करने वाली एक युवती उसके साथ केबिन में चली गई। इसके बाद पुलिस ने छापा मार दिया। इससे हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने सेंटर में काम करने वाली सात युवती और एक युवक को केबिन के बाहर पकड़ा। वहीं एक युवती और एक ग्राहक बनकर गए युवक केबिन में मिले। पुलिस सभी को पकड़कर थाना ताजगंज ले आई। पूछताछ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर थाना ताजगंज ने बताया कि ब्लोसम स्पा सेंटर पर गलत कार्य कराने की सूचना पर छापा मारा गया था। सेंटर में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। पकड़े गए सभी लोगों को छोड़ दिया गया है। 

पूर्व फौजी ने की थी शिकायत 
सूत्रों ने बताया कि सदर क्षेत्र के एक पूर्व फौजी ने शिकायत की थी। पूर्व फौजी की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी दोस्ती स्पा सेंटर पर काम करने वाली युवती से हो गई। मगर, पूर्व फौजी को इस बारे में नहीं पता था। युवती शादी की बात करने लगी। मगर, पूर्व फौजी को पता चला कि युवती ने उससे झूठ बोला है। इस पर उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर युवती ने पुलिस से शिकायत की। यौन शोषण का आरोप लगाया।


पुलिस ने पूर्व फौजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह जमानत पर छूटा। इसके बाद युवती की हकीकत जानने का प्रयास किया। स्पा सेंटर पहुंच गया। स्टिंग कर लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को स्पा सेंटर में गलत काम होने की जानकारी दी। तब जांच के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed