फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police filed FIR for illegal selling of petrol diesel in mathura

मथुरा: डिस्पेंसरी मशीन उखाड़कर सुबूत मिटाने में जुटे अवैध पंप संचालक, अब तक दो मामले दर्ज

Wed, 02 Jun 2021 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 02 Jun 2021 12:26 AM IST
सार

मथुरा जिले में 50 से अधिक पेट्रोल-डीजल पंप बिना अनुमति के चल रहे हैं। इसकी खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की तो बिना डीलरशिप के चला रहे पंप संचालकों में हड़कंप मच गया है। अब उन्हें कानून का भय सताने लगा है। 

विज्ञापन
police filed FIR for illegal selling of petrol diesel in mathura

विस्तार

राजस्थान से कम कीमत पर डीजल-पेट्रोल लाकर मथुरा जिले में अवैध रूप से संचालित पेट्रोल पंप पर बेचने के मामले में दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। गोवर्धन के एसडीएम ने बताया कि इस कारोबार में संलिप्त एक भी व्यक्ति कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा। गोवर्धन क्षेत्र में जितने भी अवैध पंप हैं, उनकी सूची तैयार कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन


राजस्थान की सीमा से गोवर्धन क्षेत्र में अवैध रूप से कई पंप संचालित रहे हैं। इसकी खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। इसके बाद अवैध कारोबार से जु़ड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पंप संचालकों ने रातों रात कार्रवाई के भय से पेट्रोल पंप पर लगी डिस्पेंसरी मशीन को चेंबरों से उखाड़ कर रख दिया है। उस स्थान पर मिट्टी डालकर सबूत मिटाने में जुटे हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव के निर्देश पर नायब तहसीलदार विजय श्याम, पेट्रोलियम आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा, एआरओ विजय शंकर वर्मा की संयुक्त टीम ने कस्बा सौंख में कुम्हेर रोड पर बिना डीलरशिप के संचालित पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगला गांठौली में भी मारा छापा
रविवार को एसडीएम राहुल यादव को यूपी-राजस्थान बॉर्डर के निकट नगला गांठौली में बिना डीलरशिप अवैध पेट्रोल पंप के संचालित होने की सूचना मिली। पंप से राजस्थान में सस्ते दामों पर डीजल-पेट्रोल की सप्लाई की जा रही थी। इसकी सूचना एसडीएम राहुल यादव को दी गई। 

एसडीएम ने नायब तहसीलदार विजय श्याम के निर्देशन में टीम गठित कर वहां छापे के लिए भेजा। नायब तहसीलदार और आपूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा की टीम को देख पंप संचालकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन वहां लगी डिस्पेंसरी मशीन को उखाड़ कर नजदीक मुर्गी पालन सेंटर पर डाल कर भाग गए।

इस संबंध में एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएंगे। गोवर्धन क्षेत्र में जितने भी अवैध पंप हैं उनकी सूची तैयार कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed