{"_id":"674ff24dd055f683d305897a","slug":"people-were-being-duped-by-pretending-to-get-jobs-in-military-canteen-depot-stf-arrested-one-accused-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सैन्य कैंटीन डिपो में नौकरी, लोगों के झांसा देकर हो रही थी ठगी; एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सैन्य कैंटीन डिपो में नौकरी, लोगों के झांसा देकर हो रही थी ठगी; एसटीएफ ने एक आरोपी दबोचा
Wed, 04 Dec 2024 11:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:40 AM IST
सार
सैन्य कैंटीन के डिपो में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ ने दबोच लिया है। पीड़ित द्वारा आर्मी इंटेलीजेंस में शिकायत करने के बाद ये कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सैन्य कैंटीन डिपो में अस्थायी पद पर नियुक्त का झांसा देकर लोगों से ठगी की गई। मामले की जानकारी पर मिलिट्री इंटेलीजेंस और एसटीएफ ने जांच की। एक आरोपी कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट में कंप्यूटर ऑपरेटर निकला। आरोप है कि उसके माध्यम से जम्मू में तैनात दो सैन्य हवलदार लोगों से रकम ले रहे थे। मामले में थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया। है। आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एसटीएफ आगरा यूनिट के निरीक्षक यतेंद्र शर्मा ने बताया कि जसवंतनगर, इटावा निवासी अनिल यादव ने मिलिट्री इंटेलीजेंस से शिकायत की थी। बताया कि कैंटीन डिपो में नियुक्त देवरी रोड निवासी धीरेंद्र उर्फ मनोज के माध्यम से सेना के हवलदार क्लर्क मनीष भदाैरिया और जसकरन पठानिया ठगी कर रहे हैं। उन्होंने कैंटीन डिपो में अस्थायी पदों पर नाैकरी का आश्वासन दिया था। पीड़ित सहित कई लोगों से लाखों की रकम ली गई थी। इस पर जांच की गई। मामले में थाना सदर में धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया। एसटीएफ ने सोमवार रात को मधु नगर चाैराहे के पास से धीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दोनों हवलदार को वांछित किया गया है।
ये भी पढ़ें - UP: आठ साल के मासूम की हत्या करने वाली मां...सामने आई करवाचौथ की वो तस्वीर, जिससे खुल गया कत्ल का राज
ये भी पढ़ें - UP: आठ साल के मासूम की हत्या करने वाली मां...सामने आई करवाचौथ की वो तस्वीर, जिससे खुल गया कत्ल का राज
विज्ञापन
दिल्ली में अधिकारियों से बताई थी सेटिंग
एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैंटीन स्टोर डिपार्टमेंट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर अस्थायी रूप से कार्यरत है। सैन्य हवलदार क्लर्क मनीष भदाैरिया और उसके साथी जसकरन, जोकि जम्मू में तैनात हैं, पूर्व में आगरा में तैनात थे। मनीष ने दिल्ली में सेना के अधिकारियों से सांठगांठ का आश्वासन दिया। कई लोगों से अस्थायी पद पर नियुक्ति के लिए पैसा ले लिया। आवेदकों के व्हाटसएप नंबर पर फर्जी कागजात भी भेज दिए। इस पर लोग भटकते रहे। बाद में नियुक्ति के लिए दस्तावेज गलत देने का बताकर आवेदन निरस्त होने की बात करने लगा। जब लोगों ने पैसा मांगा तो इन्कार कर दिया।
ये भी पढ़ें - Etah Accident: दर्दनाक हादसा... सड़क पर बहता खून...तीन युवकों की मौके पर मौत, घटना देख कांप गई रूह

ये हुई बरामदगी
पुलिस ने आरोपी से आधार कार्ड, चालक लाइसेंस, पैनकार्ड, डेबिट कार्ड, वोटर आईडी, कागजात, मोबाइल, बाइक और 600 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपी से आधार कार्ड, चालक लाइसेंस, पैनकार्ड, डेबिट कार्ड, वोटर आईडी, कागजात, मोबाइल, बाइक और 600 रुपये बरामद किए हैं।