फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल मां का खुल गया राज: बेटे के खून से बनियान पर लिखा नाम, इसलिए बनाईं 21 बिंदियां...फिर बेरहमी से काटा गला

Wed, 04 Dec 2024 12:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Dec 2024 12:40 PM IST
सार

आगरा में बेरहम मां ने अपने ही आठ साल के बेटे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या करने से पहले बेटे के खून से बनियान पर उसका नाम लिखा। फिर बनियान पर 21 बिंदियां बनाईं और मासूम का गला काट दिया। 

विज्ञापन
Murderous mother: Son's name written on vest with blood 21 dots then brutally slit his throat
कातिल मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के नया पुरा मोहल्ले में आठ साल के राैनक के लिए मां यशोदा ही काल बन गई। देवर से प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से हत्या की साजिश रची। बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। चाचा भतीजे को अपने कमरे में ले गया और हत्या कर दी। मां बाहर नजर रखे रही कि कोई आ नहीं जाए। पुलिस ने बालक की मां और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में लोग कातिल मां को कोस रहे हैं।


नयापुरा निवासी करन सिंह का बेटा रौनक शुक्रवार शाम को 5 बजे लापता हुआ था। अपहरण की आशंका जताते हुए पिता करन सिंह ने केस दर्ज कराया था। सोमवार सुबह पड़ोसी के घर के पीछे एक बोरे में रौनक का शव मिला। उसके सिर में चोट के निशान थे। करब के पत्ते शरीर पर लगे थे। इससे लग रहा था कि उसको करब के गट्ठरों में छिपाकर रखा गया होगा। इससे ही पुलिस को सुराग मिला। करन सिंह के घर की छत पर करब रखी थी। छत और सीढि़यों खून के निशान मिले। कमरे में राैनक की बनियान भी थी।
Murderous mother: Son's name written on vest with blood 21 dots then brutally slit his throat
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी पिनाहट अशोक कुमार के नेतृत्व में दो ट्रेनी आईपीएस पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया था। पुलिस ने रात में ही बालक की हत्या की गुत्थी सुलझा ली थी। शक के आधार पर मृतक बालक के चाचा भानु कुमार को उठाया। उसके फोन को चेक किया गया। उसमें मृतक की मां यशोदा के साथ कुछ आपत्तिजनक वीडियो फुटेज मिले। इससे हत्याकांड पूरी तस्वीर साफ हो गई।
 
Murderous mother: Son's name written on vest with blood 21 dots then brutally slit his throat
पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा के अनुसार, चाचा भानु ने पूछताछ में बताया कि बड़े भाई सूरत में साड़ियों के कारखाने में काम करते हैं। 4 साल से भाभी यशोदा से संबंध हैं। भाई 18 नवंबर को वापस आ गए। घटना वाले दिन बाजार गए थे। इस पर वह भाभी के कमरे में पहुंच गया था। कमरे में भतीजे रौनक ने उन्हें देख लिया था। उन्हें लगा कि वह पिता को बता देगा। इस पर दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murderous mother: Son's name written on vest with blood 21 dots then brutally slit his throat
रौनक की बनियान - फोटो : अमर उजाला
टाॅफी दिलाने के बहाने कमरे में ले गया
मां ने बेटे को टाॅफी दिलाने के लिए चाचा के साथ भेजा। चाचा उसे अपने कमरे में ले गया। कपड़े धोने की मोगरी से उसके सिर में एक के बाद एक कई प्रहार किए, जिससे उसकी माैत हो गई। शव को सीढि़यों के पास रखे ड्रम पर रख दिया। बोरा डाल दिया, जिससे कोई देख नहीं सके। सीढि़यों पर खून गिर गया था। इसे साफ करने का प्रयास किया। इस दाैरान यशोदा दरवाजे पर खड़ी होकर लोगों को देखती रही। अंधेरा होने पर शव को बोरे में रखकर मंझले भाई रवि के कमरे की छत पर रखी करब के नीचे छिपा दिया। शाम 7 बजे यशोदा ने बेटे के अपहरण का हल्ला मचाया।

 
विज्ञापन
Murderous mother: Son's name written on vest with blood 21 dots then brutally slit his throat
परिवार के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोबाइल चार्ज करने के बहाने घर से निकली
पुलिस ने बताया कि दो दिन पुराना शव होने के कारण उसमें दुर्गंध आने लगी थी। सोमवर की सुबह यशोदा छत पर गई। भानू घर के पीछे गली में चला गया। यशोदा ने रस्सी से बोरा बांधकर शव को नीचे उतारा। वहां पर भानु ने लेकर रख दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed