{"_id":"674fc5d15c822a619a090a76","slug":"etah-road-accident-three-youths-died-in-a-horrific-accident-near-gadanpur-etah-up-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah Accident: दर्दनाक हादसा... सड़क पर बहता खून...तीन युवकों की मौके पर मौत, घटना देख कांप गई रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah Accident: दर्दनाक हादसा... सड़क पर बहता खून...तीन युवकों की मौके पर मौत, घटना देख कांप गई रूह
Wed, 04 Dec 2024 08:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 Dec 2024 08:30 AM IST
सार
Road Accident: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तीन युवकों की हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Etah Road Accident
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। अवागढ़ से एटा की ओर आ रही कार की ट्रक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह कुचल गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक इस कदर कुचल गए कि सड़क पर खून ही खून बिखर गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवकों के शवों को कार से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें - UP News: ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; बढ़ा दी गई सुरक्षा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP News: ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; बढ़ा दी गई सुरक्षा
विज्ञापन
यहां पर हुआ हादसा
ये हादसा आगरा रोड़ पर गदनपुर के पास हुआ। बताया गया है कि नगला समन के रहने वाले अनूप अपने मित्र एकेश निवासी जिटौली और विजय उर्फ करू निवासी नगला गलुआ के साथ कार से अवागढ़ की ओर से एटा आ रहे थे। गदनपुर के पास एटा की ओर से आ रहे ट्रक में उनकी कार टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - UP: देवर के प्यार में इस कदर हुई अंधी, आठ साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला...सामने आई ऐसी वजह; पुलिस भी हैरान

परिजनों में मचा चीत्कार
राहगीरों की सूचना पर थाना अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त के बाद घरवालों को सूचना दे दी। युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

इस वजह से हुआ हादसा
पुलिस ने तीनों के बारे में जानकारी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि जिस जगह ये हादसा हुआ वहां पर एक सकरा पुल है। इसके साथ ही रोड भी सिंगल लेन है। वहीं कार की रफ्तार भी अधिक थी, जिसके चलते इतनी भीषण टक्कर हुई।