फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 8 साल के बेटे की हत्या करने वाली कातिल मां की वो तस्वीर, जो सामने लाई मासूम के कत्ल की वजह; पुलिस भी हैरान

Wed, 04 Dec 2024 02:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Dec 2024 02:28 PM IST
सार

आगरा के पिनाहट में एक महिला ने अपने ही आठ साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी। इस हत्या को तंत्र मंत्र की तरफ मोड़ने के लिए उसने साजिश रची, लेकिन करवाचौथ की एक तस्वीर ने इस कत्ल का राज खोल दिया। 

 

विज्ञापन
mother murdered ृeight-year-old child picture of Karvachauth which revealed secret of murder
कातिल मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 राैनक मां यशोदा का लाडला था। वह स्कूल से घर आता था तो मां से लिपट जाता था। उसके हाथों से ही खाना खाता था। उनके बगैर कहीं नहीं जाता था। हर समय मां के आगे पीछ ही घूमता रहता था। वह किसी चीज के लिए कहता थो, वह उसे लाकर दे देती थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया तो हर कोई हैरत में पड़ गया। लोग यही कह रहे थे कि जिस बेटे को जन्म दिया, उसकी ही हत्या कर मां के हाथ नहीं कांपे। ऐसी काैन सी मां होगी, जो अपने ही बेटे की जान ले लेगी।


पति करन सिंह का कहना था कि भाई ने हत्या की बात कबूल की है। मगर, उन्होंने पत्नी के शामिल होने की बात को सिरे से इन्कार किया। यह भी कहा कि जैसी करनी, वैसी भरनी है। आरोपी भाई को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पत्नी से बात नहीं हो पाई है। उधर, क्षेत्र के लोग यही कह रहे थे कि मां भी ऐसा कर सकती है, यह किसी ने नहीं सोचा था।

ये भी पढ़ें -  कातिल मां का खुल गया राज: बेटे के खून से बनियान पर लिखा नाम, इसलिए बनाईं 21 बिंदियां...फिर बेरहमी से काटा गला


 
mother murdered ृeight-year-old child picture of Karvachauth which revealed secret of murder
देवर के साथ कातिल मां का फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करवाचाैथ के फोटो से शक सच में बदला
पुलिस ने भानु के मोबाइल को चेक किया था। इसमें भाभी के साथ खिंचे कई फोटो मिले। इनमें होली खेलने के साथ ही करवाचाैथ पर शृंगार करके फोटो भी शामिल थे। भानु ने भाभी के नंबर की गई चैट हिस्ट्री मिटा दी थीं। इससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया।

 
mother murdered ृeight-year-old child picture of Karvachauth which revealed secret of murder
रौनक की बनियान - फोटो : अमर उजाला
सांसें चलती देखकर दोबारा किए कई वार
राैनक को कमरे में बुलाकर भानु ने सिर में मोगरी से प्रहार किए थे। वह गिर गया था। इसके बाद उसे ड्रम के ऊपर बोरे के नीचे रख दिया था। कुछ देर बाद ड्रम पर रखा बोरा हटाया तो राैनक की सांसें चल रही थीं। यह देखकर भानु दोबारा मोगरी लाया और सिर में फिर कई वार किए। मौत का यकीन होने पर उसे छत पर ले जाकर रख दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mother murdered ृeight-year-old child picture of Karvachauth which revealed secret of murder
पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा
पिनाहट में रौनक की हत्या से सनसनी फैल गई थी। डीसीपी के आदेश के बाद एसीपी पिनाहट अशोक कुमार के नेतृत्व में ट्रेनी आईपीएस सहित अन्य की टीम बनाई गई थी। 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया।

 
विज्ञापन
mother murdered ृeight-year-old child picture of Karvachauth which revealed secret of murder
सिर पर प्रहार कर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में दीवार पर मिले खून के निशान
मंगलवार को पुलिस करन सिंह के घर पहुंची। सीढि़यों के पास रखा ड्रम हटाया तो दीवार पर खून के निशान और छींटे नजर आए, जिससे पता चला कि दीवार के सहारे बच्चे पर मोगरी से प्रहार किए गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed