{"_id":"6262ee7a4b288a71877fe65b","slug":"people-difficulty-breathing-due-to-smoke-after-garbage-set-on-fire-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: नाला बुढ़ान सैयद पर जलाया कचरा, जहरीले धुएं में सांस लेना हुआ मुश्किल, दमकल ने बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: नाला बुढ़ान सैयद पर जलाया कचरा, जहरीले धुएं में सांस लेना हुआ मुश्किल, दमकल ने बुझाई आग
Fri, 22 Apr 2022 11:35 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:35 PM IST
सार
रेलवे ट्रैक के किनारे रखे डस्टबिन और डलाबघर में किसी ने शुक्रवार सुबह आग लगा दी, जो शाम पांच बजे तक सुलगती रही।
विज्ञापन
कचरे में सुलगती आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में राजा की मंडी स्टेशन से सिटी स्टेशन के बीच नाला बुढ़ान सैयद में कचरे में शुक्रवार सुबह आग लगा दी गई। कचरे में लगी आग रेलवे ट्रैक के किनारे लगी झाड़ियों में फैल गई, जिसके कारण यह धधककर फैलती रही। बस्ती तक आग पहुंचने की आशंका पर लोगों ने फायर बिग्रेड को फोन कर जानकारी दी, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से छह घंटे तक जहरीला धुआं निकलता रहा। इससे यहां रहने वालों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
नाला बुढ़ान सैयद पर रेलवे ट्रैक के किनारे रखे डस्टबिन और डलाबघर में किसी ने शुक्रवार सुबह आग लगा दी, जो शाम पांच बजे तक सुलगती रही। प्लास्टिक कचरा ज्यादा होने के कारण आग से जहरीला काला धुआं उठा जो आसपास की बस्तियों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी बढ़ाता रहा।
विज्ञापन
इस पूरे क्षेत्र में प्लास्टिक जलने की दुर्गंध फैल गई। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय निवासी गंगाधर सिंह के मुताबिक हर सप्ताह कचरे के ढेर में कोई आग लगा जाता है, पर इस बार यह भड़क गई। झाड़ियों के कारण यह फैल गई। रेलवे स्टेशन मास्टर भी इस आग से चिंतित हो गए। मौके पर रेलवे अधिकारी भी पहुंचे
विज्ञापन