{"_id":"69e999a7f46521bc660ab5ac","slug":"parshuram-procession-triggers-massive-traffic-jam-in-agra-vehicles-crawl-for-hours-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परशुराम शोभायात्रा: आरओबी की एक लेन की गई बंद, दो घंटे तक हाईवे पर रेंगते रहे वाहन; पुलिस के इंतजाम हुए फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम शोभायात्रा: आरओबी की एक लेन की गई बंद, दो घंटे तक हाईवे पर रेंगते रहे वाहन; पुलिस के इंतजाम हुए फेल
Thu, 23 Apr 2026 09:31 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:31 AM IST
सार
आवास विकास में परशुराम शोभायात्रा के दौरान मार्ग बंद होने से शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई और कई इलाकों में लंबा जाम लग गया। डायवर्जन की उचित जानकारी न मिलने से वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पुलिस के इंतजाम फेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के आवास विकास कालोनी में बुधवार को शाम को निकाली श्री परशुराम कुटुंब यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस-पीएसी फोर्स को लगाया गया। होटल भावना क्लार्क इन से सेक्टर 11 की तरफ का मार्ग रुकने से लोगों को परेशानी हुई। पुलिस ने गुरुद्वारा आरओबी की एक लेन को रोक दिया। इससे दोनों तरफ के वाहन एक ही ब्रिज से निकलने लगे। इससे भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन
Trending Videos
शोभायात्रा में लगभग 24 झांकियां थीं। शाम करीब 4:30 बजे से 7:30 बजे तक भावना क्लार्क इन, कैलाशपुरी से लेकर आवास विकास और गुरुद्वारा गुरु के ताल के ओवरब्रिज जाने वाली एकतरफा सड़क को ट्रैफिक पुलिस की ओर से बंद कर दिया गया। इस दौरान केवल दोपहिया वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग बंद होने के कारण टीपी नगर से लेकर हाईवे और गुरुद्वारा गुरु का ताल तक लंबा जाम लग गया। स्थिति यह रही कि ओवरब्रिज और आसपास के मार्गों पर वाहन 2 घंटे तक रेंगते रहे। परेशान चालकों का कहना था कि पुलिस ने यातायात व्यवस्था नहीं की। डायवर्जन की जानकारी नहीं दी गई।