फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Now preparing to clamp down on leaders

अब बड़े नेताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी

Thu, 03 Mar 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Thu, 03 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Now preparing to clamp down on leaders
विहिप नेता अरुण माहौर की शोकसभा में भड़काऊ भाषण दिए जाने के मामले में पुलिस ने अब बड़े नेताओं को आरोपी बनाने की तैयारी कर ली हैै। इसके लिए लगातार पड़ रहे दबाव के चलते पुलिस कार्रवाई के लिए मजबूर हुई है लेकिन बवाल के डर से अभी तक कोई फैसला नहीं ले पाई है। इस केस की जांच के लिए सीओ लोहामंडी के नेतृत्व में बनाई गई टीम ने बुधवार को भाषणों की सीडी कई बार देखी। फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल और फायर ब्रांड छवि वाली साध्वी प्राची के भाषण सबसे ज्यादा बार सुने गए हैं। इन पर एक दो दिन में ही कोई फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों का कहना है कि शासन से लगातार इस बारे में जानकारी की जा रही है। इसके चलते अफसर कदम फूंक फूंककर रख रहे हैं। मंगलवार को संसद में हंगामा हो जाने के बाद पुलिस ने पार्षद कुंदनिका शर्मा, विहिप के जिला मंत्री अशोक लवानिया और एबीवीपी के प्रांत प्रमुख शशांक  चौधरी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया। एफआईआर में यह भी लिखा है कि 28 फरवरी को केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया, सांसद चौधरी बाबूलाल, विहिप नेता डा. सुरेंद्र जैन, विधायक जगन गर्ग, साध्वी प्राची मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

अब यह देखा जा रहा है कि इनमें से किस किसका भाषण भड़काऊ की श्रेणी में आता है? पुलिस सूत्रों ने बताया कि सबसे ज्यादा फोकस चौधरी बाबूलाल और साध्वी प्राची के भाषणों पर किया गया है। हालांकि अभी तक कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। सीओ लोहामंडी का कहना है कि जांच के दौरान जो भी नाम सामने आएंगे, उन्हें आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपियों के घर दबिश
भाजपा पार्षद दल की नेता कुंदनिका शर्मा, विहिप के जिला मंत्री अशोक  लवानिया और एबीवीपी के प्रांत प्रमुख शशांक के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मंगलवार रात लवानिया और शशांक के घर दबिश दी थी। बुधवार रात इन दोनों के अलावा कुंदनिका के घर भी पुुलिस टीम पहुंची। एक सूचना पर सीओ लोहामंडी ने रात दस बजे डौकी क्षेत्र में भी दबिश दी।
नहीं मिल पाए गैर जमानती वारंट
लोहामंडी थाना पुलिस कुंदनिका शर्मा, अशोक लवानिया और शशांक के गैर जमानती वारंट हासिल करने के लिए बुधवार सुबह ही कोर्ट पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि जज के छुट्टी पर होने के चलते अभी वारंट नहीं मिल पाए हैं। पुलिस का कहना है कि वारंट मिलते ही आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास और तेज कर दिया जाएगा।

मीडिया से मांगे वीडियो फुटेज
सीओ लोहामंडी राजेंद्र यादव ने बताया कि जिन न्यूज चैनलों ने नेताओं के भड़काऊ भाषण दिखाए हैं, उन सभी से शोकसभा की वीडियो फुटेज मांगी गई है। इसे साक्ष्य के रूप में रखा जाएगा। वैसे पुलिस ने खुद भी वीडियो रिकार्डिंग कराई थी। इसी के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed