फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nine covid patients found in mathura juvenile home

Corona in Mathura: राजकीय संप्रेक्षण गृह में नौ किशोर संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 18

Sat, 09 Jul 2022 12:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jul 2022 12:35 PM IST
सार

मथुरा में कोरोना संक्रमण के एक साथ 11 नए मरीज मिले हैं। इनमें नौ किशोर राजकीय संप्रेक्षण गृह के हैं। 

विज्ञापन
nine covid patients found in mathura juvenile home
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़े हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। नए मरीजों में से नौ संक्रमित राजकीय संप्रेक्षण गृह में मिले हैं। यहां के नौ किशोर संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन


कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 11 कोरोना के पॉजिटिव केस आए हैं। संक्रमितों में राजकीय संप्रेक्षण गृह के नौ किशोर हैं। वहीं राया निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग और मीना नगर निवासी 18 वर्षीय किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए केस मिलने के बाद सक्रिय केस की संख्या 18 हो गई है। सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने इसकी रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन

संक्रमितों को किया गया आइसोलेट 

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मुनीष पौरुष सहित अन्य अधिकारियों ने राजकीय संप्रेक्षण गृह में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी एकत्रित करना शुरू कर दिया है। डॉ. रोहताश ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। संक्रमितों को दवा वितरित कर स्वास्थ्य की जानकारी की। वहीं संक्रमितों को अलग कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग चौंकन्ना

अगले सप्ताह स्वास्थ्य विभाग की कड़ी परीक्षा है। मुड़िया पूर्णिमा पर एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करना मुमकिन नहीं है। लोग मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। विशेषकर गोवर्धन व वृंदावन में सबसे अधिक भीड़ होगी। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव का कहना है कि लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। जांच कराने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed