फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   muslim demanding reservation

मुस्लिम लीग ने की मुस्लिमों को आरक्षण देने की मांग

Sat, 04 Jun 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 04 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
 मुस्लिम यूथ लीग के शहर अध्यक्ष आमिर खान ने शहीद नगर स्थित बड़ी मस्जिद स्थल पर शुक्रवार को  आयोजित बैठक में कहा कि सपा सरकार ने मुस्लिमों को आरक्षण देने का वायदा करके मुस्लिम वोट हथिया लिए, अब आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने चार साल तक मुस्लिमों को अंधेरे में रखा। अब मुस्लिम समाज किसी पार्टी की बातों में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि मरकज साबरी के उर्स में शनिवार को चादरपोशी करके आरक्षण की दुआ मांगी जाएगी। इस मौके पर नवाब मासूम आलम, शाहिद अहमद, शानू कुरैशी, शदाअत अली, मंजर खान, खलीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कब्रिस्तान की ओर नाले का रुख करने पर रोष  
 न्यू ख्वासपुरा, कमाल खां स्थित सुलहकुल कब्रिस्तान की ओर निर्माणाधीन नाले का रुख किए जाने का मुस्लिम समाज ने विरोध किया है। कब्रिस्तान कमेटी के सदर मोहम्मद सलीम अब्बासी का कहना है कि सूडा व डूडा योजना के तहत बनाए जा रहे नाले का गंदा पानी दरगाह रोशन शाह बाबा और कब्रिस्तान की ओर कर दिया गया है। इससे जलभराव हो गया है। प्रशासन रमजान से पहले इस समस्या का समाधान करे।
विज्ञापन


रमजान पर करें व्यवस्थाएं
बज्मे खुद्दाम अबुल उलाई की बैठक जीनखाना में हुई। इसमें रमजान का महीना शुरू होने से पहले पानी, बिजली और सफाई की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से की गई। जाहिद हुसैन, मुजफ्फर हुसैन, मुन्ना, शहजाद उद्दीन, हाजी इलियास, आसिफ हुसैन ने कहा कि जलापूर्ति और सफाई पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed