{"_id":"685ad2a6f18299e93d035081","slug":"monsoon-rain-in-cities-of-up-2025-06-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Update: यूपी के इस जिले में मानसून मेहरबान...तीन गुना अधिक हुई बारिश, जानें अपने शहर का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon Update: यूपी के इस जिले में मानसून मेहरबान...तीन गुना अधिक हुई बारिश, जानें अपने शहर का हाल
Wed, 25 Jun 2025 03:38 AM IST
अरुन पाराशर
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 25 Jun 2025 03:38 AM IST
सार
मानसून की ट्रफ लाइन जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल पर रुकी हुई है। इसके कल से आगे बढ़ने के आसार हैं। जिन जिलों में मानसून के बादल बरस चुके हैं, उनमें आगरा मंडल के जिलों में बारिश अधिक हुई है।
विज्ञापन
आगरा में बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तय तारीख से सात दिन पहले आगरा पहुंचा मानसून ठहर गया है। इसके ठहरने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों को बारिश का इंतजार है, वहीं आगरा मंडल पर मानसून के बादल इतने मेहरबान रहे कि सामान्य से तीन से चार गुना ज्यादा बारिश हो चुकी है। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश आगरा मंडल के एटा में हुई, वहीं दूसरे नंबर पर फिरोजाबाद और तीसरे पर आगरा है। मानसून की दस्तक के बाद भी प्रदेश के 40 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि 35 जिलों में ही सामान्य और इससे ज्यादा बारिश हो सकी है।
विज्ञापन
प्रदेश में इस बार पूर्वी हिस्से में मानसून और प्री-मानसून में बादल कम बरसे। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 42 में से 26 जिलों में बारिश कम हुई तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 33 में से 14 जिले ही सूखे के कगार पर हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश होनी बाकी है। मानसून की ट्रफ लाइन जयपुर, आगरा, रामपुर, बिजनौर, करनाल पर रुकी हुई है। इसके कल से आगे बढ़ने के आसार हैं। जिन जिलों में मानसून के बादल बरस चुके हैं, उनमें आगरा मंडल के जिलों में बारिश अधिक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा, फिरोजाबाद और आगरा प्रदेश के सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-3 जिले हैं, जबकि शामली, देवरिया, गाजियाबाद, हापुड़ और कुशीनगर में बारिश 80 से 95 फीसदी तक कम दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञ एके सिंह के मुताबिक मानसून बुधवार से आगे बढ़ने के आसार हैं। 30 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। जून में प्री-मानसून और मानसून की बारिश कई जिलों में काफी अच्छी हुई है।
भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने का है मौका
आगरा और इसके आसपास के जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इससे भूगर्भ जलस्तर में सुधार का अच्छा मौका है। गांव से लेकर शहर में खोदे गए तालाबों के जरिये बारिश का पानी सहेजकर जलस्तर को ऊपर लाया जा सकता है। भूगर्भ जल आंदोलन से जुड़े सिविल सोसायटी के राजीव सक्सेना के मुताबिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग के जरिये इसी साल का पानी बचा लिया जाए तो भूगर्भ जलस्तर 15 से 20 फीट तक ऊपर आ सकता है।
आगरा और इसके आसपास के जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। इससे भूगर्भ जलस्तर में सुधार का अच्छा मौका है। गांव से लेकर शहर में खोदे गए तालाबों के जरिये बारिश का पानी सहेजकर जलस्तर को ऊपर लाया जा सकता है। भूगर्भ जल आंदोलन से जुड़े सिविल सोसायटी के राजीव सक्सेना के मुताबिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग के जरिये इसी साल का पानी बचा लिया जाए तो भूगर्भ जलस्तर 15 से 20 फीट तक ऊपर आ सकता है।
आगरा मंडल में बारिश का हाल
शहर बारिश हुई सामान्य अधिक
एटा 124.8 25.8 मिमी 384%
फिरोजाबाद 145.4 32.7 मिमी 345%
आगरा 112.6 25.5 मिमी 342%
मैनपुरी 73.1 37.5 मिमी 95%
मथुरा 40.7 27.4 मिमी 49%
शहर बारिश हुई सामान्य अधिक
एटा 124.8 25.8 मिमी 384%
फिरोजाबाद 145.4 32.7 मिमी 345%
आगरा 112.6 25.5 मिमी 342%
मैनपुरी 73.1 37.5 मिमी 95%
मथुरा 40.7 27.4 मिमी 49%
इन शहरों में पड़ गया सूखा
शहर बारिश हुई सामान्य कमी
शामली 0.7 38 मिमी -98%
देवरिया 4 85.2 मिमी -95%
हापुड़ 3 39.6 मिमी -92%
गाजियाबाद 4.3 30.1 मिमी -86%
कुशीनगर 17.5 86.7 मिमी -80%
ये भी पढ़ें: एक मोबाइल ने ले ली तीन की जान: कुएं में थी जहरीली गैस, अंदर जाते ही हुए बेहोश; मदद पहुंचने से पहले हो गई मौत
शहर बारिश हुई सामान्य कमी
शामली 0.7 38 मिमी -98%
देवरिया 4 85.2 मिमी -95%
हापुड़ 3 39.6 मिमी -92%
गाजियाबाद 4.3 30.1 मिमी -86%
कुशीनगर 17.5 86.7 मिमी -80%
ये भी पढ़ें: एक मोबाइल ने ले ली तीन की जान: कुएं में थी जहरीली गैस, अंदर जाते ही हुए बेहोश; मदद पहुंचने से पहले हो गई मौत