{"_id":"5bea952fbdec22695176b232","slug":"missing-four-year-old-child-found-dead-in-govardhan-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म के बाद पांच वर्षीय मासूम की हत्या, तीन दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुकर्म के बाद पांच वर्षीय मासूम की हत्या, तीन दिन से था लापता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में एक कालोनी निवासी एक पांच साल के बालक की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई। तीन दिन से लापता बच्चे का शव नग्न अवस्था में गोवर्धन शिलाओं की झाड़ियों में पड़ा मिला है।
बच्चे के सिर पर गंभीर चोट है। गले पर भी निशान हैं। बच्चे के पिता ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी समेत घुमंतू जाति के छह लोगों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
अलवर के एक गांव निवासी एक व्यक्ति परिवार के साथ गोवर्धन की एक कालोनी में पांच साल से किराए पर रह रहा है। 10 नवंबर की दोपहर उसका पांच साल का बेटा अपनी आठ साल की बड़ी बहन के साथ घर के बाहर खेलते वक्त लापता हो गया था।

झाड़ियों में पड़ा मिला शव
परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाना गोवर्धन में दर्ज कराई। पुलिस और परिजन मासूम को तलाशते रहे पर उसका सुराग नहीं लग सका। मंगलवार को परिक्रमार्थियों ने झाड़ियों से बदबू आने और किसी का शव पड़ा होने की सूचना गोवर्धन पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो शव बालक का निकला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। शव मिलते ही कालोनी में हड़कंप मच गया। मौके का मुआयना कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक बालक के पिता की तहरीर पर 10 लोग को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आशंका है कि बालक की कुकर्म के बाद हत्या की गई है। सिर पर ईंट मारी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही स्थिति सामने आएगी।
मासूम के बलि की भी रही चर्चा
गिरिराज शिलाओं पर मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव मिलने पर एकत्रित हुई भीड़ में मासूम के बलि की चर्चा जोरों पर रही। हालांकि पुलिस बलि से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास ऐसा कुछ नहीं मिला, जो कि बलि की तरफ इशारा कर रहा हो।