{"_id":"62c9694fa6bed77d9f3badd0","slug":"miscreant-arrested-in-police-encounter-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, डकैती के मामले में था वांछित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, डकैती के मामले में था वांछित
Sun, 10 Jul 2022 12:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:17 AM IST
सार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में मुठभेड़ में 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी। वह डकैती के मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में डकैती के मुकदमे में एक साल से फरार चल रहे बीस हजार के इनामी बदमाश को शुक्रवार रात दक्षिण थाना पुलिस से लालऊ रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को उपचार के बाद जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव नेपाल की ठार गुंदाऊ निवासी वीरेंद्र उर्फ वीरु दक्षिण थाना क्षेत्र से डकैती के मुकदमे में एक साल से वांछित है। शुक्रवार रात मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि वीरेंद्र उर्फ वीरु गांव लालऊ होते हुए बाइक से गांव बिहारीपुर जा रहा है। सूचना पर दक्षिण थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह और एसओजी प्रभारी रवि त्यागी ने गांव लालऊ के समीप बदमाश की घेराबंदी की।

पुलिस टीम पर की फायरिंग
पुलिस टीम को देख बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगा। पीछा किए जाने पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और वह वहीं पर गिर पड़ा। सरकारी ट्रामा सेंटर में उपचार कराने के बाद पकड़े गए बदमाश के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस तथा फर्जी नंबर की बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन