फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl dies due to falling of soil in agra

आगरा: मिट्टी की ढाय गिरने से किशोरी की मौत, दो गंभीर घायल, एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Sun, 15 May 2022 07:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 May 2022 07:43 PM IST
सार

किशोरी अपनी छोटी बहन और सहेली के साथ मिट्टी लेने गई थी। जब तीनों मिट्टी खोद रही थीं, तभी बड़ी ढाय भरभरा उनके ऊपर गिर गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

विज्ञापन
minor girl dies due to falling of soil in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के डौकी क्षेत्र में रविवार की सुबह मिट्टी खोदते समय बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी खोद रहीं तीन लड़कियों के ऊपर ढाय गिर गई, जिससे तीनों घायल हो गईं। उपचार के दौरान शाम को एक किशोरी की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


थाना डौकी के गांव सैयद ठार निवासी बीरेंद्र सिंह की पुत्री मीनेश (14 वर्ष) और विमलेश (8) अपनी सहेली कलावती (14 वर्ष) पुत्री महेश रविवार सुबह करीब आठ बजे गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर गांव सोरई के पास मिट्टी लेने के लिए गई थी। खोदाई के समय मिट्टी की ढाय उनके ऊपर गिर गई।

विज्ञापन

मिट्टी के नीचे दब गई थीं तीनों 

मिट्टी के नीचे तीनों लड़कियां दब गईं। वहां पास खड़े बालक राज के चिल्लाने पर सोरई के ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गंभीर हालत में तीनों को बाहर निकल कर एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


शाय चार बजे मीनेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। विमलेश और कलावती की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद मीनेश के परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में एसओ डौकी बहादुर सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। मिट्टी की ढाय गिरने से हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed