फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura news Bar will also take an important part in the Bench movement

मथुरा: बार भी खंडपीठ आंदोलन में करेगी अहम भागीदारी, अधिवक्ताओं के साथ प्रतिनिधिमंडल ने की बैठक

Wed, 15 Dec 2021 10:33 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 15 Dec 2021 10:33 PM IST
सार

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों के माध्यम से एक सूत्री आंदोलन चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Mathura news Bar will also take an important part in the Bench movement
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

दीवानी में बुधवार को उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ मथुरा बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बैठक की। पदाधिकारियों ने कहा कि खंडपीठ आंदोलन में उनका पूर्ण समर्थन है। आंदोलन को जन आंदोलन के रूप में तब्दील कर केंद्र सरकार के समक्ष अपना मजबूत दावा पेश किया जाएगा। मथुरा के अधिवक्ता हर आंदोलन में अपनी अहम भागीदारी करेंगे।

विज्ञापन


मीडिया प्रभारी अनूप शर्मा के मुताबिक, बैठक में निर्णय लिया गया कि जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट को लागू करने के लिए लगातार आंदोलन करेंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि खंडपीठ स्थापना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनमानस को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय मिलेगा। यह जनहित का आंदोलन है, जिसकी अगुवाई अधिवक्ता कर रहे हैं। आंदोलन को प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के माध्यम से जन आंदोलन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
मथुरा बार एसोसिएशन के नीरज राठौर, अरविंद कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में निमेष कुमार गर्ग, शुभम चतुर्वेदी, पुनीत शर्मा, श्रेष्ठ राज, अमित जादौन ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता संघर्ष समिति संयोजक मंडल के प्रमोद शर्मा, दुर्ग विजय सिंह भैया, अशोक भारद्वाज और संचालन समिति के सचिव वीरेंद्र फौजदार, हेमंत भारद्वाज ने किया। इस दौरान आगरा बार एसोसिएशन के सचिव राम प्रकाश शर्मा, बनवारी लाल अग्रवाल, अनिल तिवारी, चौधरी अजय सिंह, अनिल गोयल, सत्य प्रकाश सिंह, अनूप शर्मा, हरिओम कुलश्रेष्ठ, अमिताभ शर्मा, राजीव कुलश्रेष्ठ, योगेश कुलश्रेष्ठ, हरिओम शर्मा, राघवेंद्र पचौरी, केके शर्मा, उमेश कुलश्रेष्ठ, विजय गुप्ता आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed