फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Lok Sabha Election 2019 Live Voting News Update

लोकसभा चुनाव 2019: कान्हा की नगरी में मतदान को लेकर मतदाताओं में दिखा जबदस्त उत्साह

Thu, 18 Apr 2019 09:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Apr 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura Lok Sabha Election 2019 Live Voting News Update
मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व में गुरुवार को कान्हा की नगरी में जबरदस्त उत्साह दिखा। इसकी बानगी सुबह से ही मतदान केंद्रों पर देखने को मिली। जिले में सुबह सात बजे से ही पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। शाम छह बजे तक जमकर वोट बरसे। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भागीदार बनने के लिए मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाता पहुंचने लगे। मौसम भी अच्छा रहा तो कई मतदाता तो मॉर्निंग वॉक से सीधे बूथ पर पहुंच गए। कई मतदाता ऐसे थे, जिन्होंने द्वारिकाधीश के दर्शन करने के बाद बूथ का रुख किया।
विज्ञापन


मतदान को लेकर जिले में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने मतदान के लिए सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए थे। केंद्रीय सुरक्षा बलों की 25 कंपनियों ने मोर्चा संभाला। तीन हजार सिविल पुलिस और 4 हजार होमगार्ड भी केंद्रों पर तैनात रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mathura Lok Sabha Election 2019 Live Voting News Update
पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
जिले के कुछ पोलिंग बूथों पर करीब आधे घंटे देर से मतदान शुरू हुआ। वहीं गोवर्धन के गांव गांठोली के बूथ संख्या 46 में तकनीकी खराब होने ईवीएम बंद हो गई। इससे मतदाताओं में आक्रोश देखा गया। हालांकि बाद में ईवीएम को ठीक कर लिया गया। 

मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा से हेमामालिनी, रालोद से कुंवर नरेंद्र सिंह, कांग्रेस से महेश पाठक समेत 13 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। जिले के 17.86 लाख मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग कर इनकी किस्मत की लिखी है। 23 मई को फैसला होगा।

मथुरा में 19139 मतदाताओं ने पहली वार मतदान किया। यह मतदाता 18 से 19 आयु वर्ग के हैं। इन्हें पिछले दिनों चले निर्वाचक नामावलियों में नाम बढ़वाने के दौरान मतदाता बनने का मौका मिला था। इसमें सबसे अधिक मतदाता मथुरा विधानसभा क्षेत्र से हैं। 

मतदान के लिए सुरक्षा घेरा

- केंद्रीय सुरक्षा बल की 25 कंपनियां
- 3000 सिविल पुलिस के जवान
- 4000 होमगार्ड
- पीएसी की छह कंपनियां
- 60 प्रतिशत बूथ केंद्रीय बल के घेरे में
- 218 सेक्टर मजिस्ट्रेट
- 35 जोनल मजिस्ट्रेट

जिले में मतदाताओं की संख्या-1786187
पुरुष मतदाता -970318
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed