{"_id":"62587e03e95c5572c52d8d17","slug":"married-woman-dies-due-to-burning-dowry-murder-case-registered-agra-news-agr530302221","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की जलने से मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की जलने से मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सदर स्थित टीचर्स कॉलोनी में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में विवाहिता की जलने से मौत हो गई। मायका पक्ष ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
इरादतनगर के गांव टोंडरा निवासी सीताराम की बेटी गगन (22) की शादी दो साल पहले टीचर्स कॉलोनी निवासी लवकुश शर्मा से हुई थी। गगन के भाई खुशीराम ने बताया कि लवकुश एक फार्मा कंपनी में कार्यरत है। शादी के बाद से ही दहेज के लिए बहन को परेशान किया जाने लगा। बुधवार दोपहर को ससुराल के पड़ोसी ने बताया कि गगन जल गई है। इस पर वेे पहुंच गए। पहली मंजिल के कमरे में बहन का शव पड़ा हुआ था।
इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्र्मेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि मामले में पति लवकुश सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।