{"_id":"5ca15634bdec2214323f421a","slug":"lok-sabha-elections-2019-mulayam-singh-yadav-nomination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह यादव आज करेंगे नामांकन, सपा कार्यालय पर होगी जनसभा, सपा-बसपा रंग में सजा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह यादव आज करेंगे नामांकन, सपा कार्यालय पर होगी जनसभा, सपा-बसपा रंग में सजा मंच
Mon, 01 Apr 2019 05:37 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Apr 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आज मैनपुरी पहुंचकर नामांकन करेंगे। इसके लिए दिनभर तैयारियां चलती रहीं। सपा कार्यालय पर आयोजित होने वाली सभा के लिए भी दिनभर कार्यकर्ता जुटे रहे।
मुलायम के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। सपा-बसपा गठबंधन ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। मुलायम सिंह यादव आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वे फिर सपा कार्यालय पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। सपा कार्यालय पर दिनभर तैयारियां चलती रहीं। पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव व राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम मौजूद रहेंगे।

कार्यकर्ता कर रहे इंतजार
लंबे समय बाद मुलायम सिंह यादव मैनपुरी आ रहे हैं। 2014 के चुनाव के बाद वे आखिरी बार 13 जून 2018 को मैनपुरी आए थे। उन्होंने एक सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी थी। उनके नाम की घोषणा होने के बाद से ही कार्यकर्ताओं को बेसब्री से उनके आने का इंतजार था।
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव की सभा को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद रहा। सीओ सिटी अभय नरायण राय ने सपा कार्यालय पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की।