फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

प्रशासन की नई गाइडलाइन का जिले के दुकानदारों को इंतजार

Sun, 12 Jul 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कासगंज। प्रदेश सरकार ने अब 5 दिन बाजार और सरकारी कार्यालय खोलने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन ने कोई दिशा निर्देश नहीं दिए हैं। इससे व्यापारियों में बाजार खोलने को लेकर संशय बरकरार है। व्यापारी प्रतिदिन सामान्य रूप से बाजार खोलने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि बाजार की सभी दुकानें खोली जाएं। एक एक साइड से दुकानें खोलने का आदेश संशोधित किया जाए। क्योंकि पांच दिन की व्यवस्था से एक-एक ओर की दुकानों का क्रम भी निर्धारित नहीं हो पाएगा। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी दिनभर बाजारों को खोलने के लिए व्यापारी अपनी अपनी मांग करते रहे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों का सदैव पालन किया है। अब चूंकि पांच दिन बाजार खुलेंगे, ऐसे में बाजारों की एक-एक साइड की दुकानें खोलने का क्रम निर्धारित नहीं हो पाएगा। ऐसी स्थिति में प्रशासन को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पूरे बाजार खोलने की अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिला चेयरमैन जितेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि व्यापारी प्रशासन के साथ हैं। प्रशासन को पूरा बाजार खोलने के निर्देश समय संशोधन के बाद देने चाहिए। ताकि बाजारों में भीड़ पर भी नियंत्रण रहे और आवश्यक चीजें भी लोगों को सुगमता से उपलब्ध होंगी।

- अभी शासन की कोई गाइडलाइन नहीं आई है। गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। जो गाइडलाइन आएगी उसके अनुसार व्यवस्थाएं निर्धारित की जाएंगी। नए निर्देश आने तक पूर्व के आदेश ही लागू रहेंगे। बाजार भी पूर्व आदेश के अनुसार खुलेंगे। - अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed