फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   land mafia selling government land near Mehtab Bagh in agra

जाली दस्तावेज बनाकर बेच दी 2.44 करोड़ की सरकारी जमीन, पांच भूमाफिया पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 29 Oct 2020 01:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Oct 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
land mafia selling government land near Mehtab Bagh in agra
एंटी भूमाफिया टॉस्क फोर्स की बैठक में अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में महताब बाग के पास 2.48 करोड़ रुपये कीमत की 2100 वर्ग मीटर सरकारी जमीन बेचने वाले पांच नए भूमाफिया बुधवार को तहसील स्तरीय टॉस्क फोर्स बैठक में चिह्नित हुए हैं। एत्माउद्दौला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद से पांचों फरार हैं। भूमाफिया घोषित व संपत्ति जब्त करने के लिए प्रस्ताव जिलाधिकारी भेजा जाएगा।

विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एम अरुन्मौली की अध्यक्षता में सात पुलिस क्षेत्राधिकारी, 21 थाना प्रभारी, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी समेत 12 विभागों की तहसील स्तरीय एंटी भूमाफिया टॉस्क फोर्स बैठक हुई।
विज्ञापन



ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि गढ़ी चांदनी निवासी चंद्र शेखर और कन्हैया पुत्र मंगी उर्फ बजरंगी ने मौजा चक हफ्तम में 1500 वर्ग मीटर नजूल भूमि जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ है, फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दी। एत्माउद्दौला में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। दोनों भाई फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाली दस्तावेज बनाकर बेची सरकारी जमीन

गढ़ी चांदनी निवासी बच्चू सिंह पुत्र आशाराम ने 600 वर्ग मीटर सरकारी भूमि जिसकी कीमत 48 लाख रुपये है, जाली दस्तावेज बनाकर बेची है। इसी गांव के दिनेश चंद्र पुत्र दुलीचंद और ब्रजेश सिंह पुत्र भगत सिंह ने भी 1000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन कीमत 80 लाख रुपये को बेचा है। 

पांचों के खिलाफ एत्माउद्दौला में एफआईआर दर्ज है। सभी आरोपित एक साल से फरार हैं। बैठक में इन्हें भूमाफिया चिह्नित किया है। जनपदस्तरीय टास्क फोर्स को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहां भूमाफिया घोषित होने के बाद इन्हें पोर्टल पर फीड किया जाएगा। फिर इनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई होगी।

भूमाफिया                                     सरकारी जमीन बेची
चंद्र शेखर, कन्हैया पुत्र मंगी उर्फ बजरंगी : 1.20 करोड़ रुपये की
बच्चू सिंह                                  : 48 लाख रुपये
दिनेश चंद्र, ब्रजेश सिंह                 : 80 लाख रुपये

22 भूमाफिया हो चुके हैं घोषित

जनपद स्तरीय टास्क फोर्स ने अब तक 22 भूमाफिया घोषित किए हैं। इनमें चार लोगों की संपत्ति जब्त की गई है। करीब 55 भूमाफिया चिह्नित हैं। इनकी घोषणा होना शेष है। घोषित भूमाफिया के परिवार का कोई भी सदस्यों द्वारा किसी भी प्रकार की संपत्ति की खरीद-फरोख्त पर भी प्रशासन ने रोक लगा रखी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed