फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kuravali police caught vehicle thief in encounter

कुरावली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा वाहन चोर

Fri, 26 Nov 2021 07:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
kuravali police caught vehicle thief in encounter
मैनपुरी। कुरावली थाना पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गैलानाथ पुल के पास मुठभेड़ में वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर पांच बाइकें बरामद कीं। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि गैलानाथ पुल के पास दो वाहन चोर असलहा के साथ मौजूद हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस से खुद को घिरता देख बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग करना शुरू कर दी।
विज्ञापन

हमले से बचते हुए पुलिसकर्मियों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। वहीं उसका एक साथी चकमा देकर भाग निकला। थाने लाकर पूछताछ करने पर पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम ललित कुमार निवासी मोहल्ला कानूनगोयान और भागे हुए साथी का नाम विनय कुमार निवासी गांव हटऊ बताया। वाहन चोर की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइकें बरामद कीं। पुलिस अब भागे हुए साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed