{"_id":"5e5fe8a28ebc3eeb5555075a","slug":"kidnaping-police-reach-mainpuri-news-agr4325153189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। आलू की उधारी के लाखों रुपये न देने पर किसानों ने व्यापारी को बैठा लिया। तभी व्यापारी के भाई ने पुलिस को उसके अपहरण की सूचना दे दी। अपहरण की सूचना से थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच के बाद मामला झूठा पाए जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव नगला ताल निवासी मनीष कुमार उर्फ पिंकी यादव अपने छोटे भाई सिंटू के साथ आलू खरीदने गांव नूरमपुर आया था। यहां उधारी को लेकर थाना नयागांव के गांव छाछौना के किसानों ने सिंटू को अपने पास बैठा लिया। काफी कहासुनी के बाद भी किसान सिंटू को छोड़ने को तैयार नहीं हुए।
इस पर मनीष कुमार ने थाना पुलिस को शिकायत की गांव छाछौना के लोग सिंटू को कार में अगवा कर ले गए हैं और नूरमपुर में कहीं छिपाकर रखा है। इस पर पुलिस महकमे में हड़कं प मच गया। इस पर पुलिस ने गांव नूरमपुर में दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए रजनेश ने पूछताछ में बताया कि मामला अपहरण का नहीं अपितु किसानों की उधारी न चुकाने का है। इसके बाद पुलिस ने व्यापारी के घर नगला ताल थाना मेरापुर में दबिश दी।
विज्ञापन
यहां व्यापारी का छोटा भाई सिंटू मिल गया। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई। थाने पहुंचे किसानों ने व्यापारी पर अपनी उधारी के संबंध में जानकारी दी। पुलिस व्यापारी और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।
अपहरण की झूठी सूचना दिए जाने पर व्यापारी व उसके भाई को हिरासत में ले लिया गया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रयांक जैन, सीओ भोगांव।