फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kasganj communal clash: chandan was shooted from terrace

कासगंज बवालः पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, चंदन को छत से मारी गई थी गोली

Mon, 29 Jan 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Mon, 29 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Kasganj communal clash: chandan was shooted from terrace
चंदन गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हिंसा में मारे गए अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन के शव की पोस्टमार्टंम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसे गोली कंधे की तरफ से लगी थी। यह शरीर में अंदर घुस गई। किडनी में धंसी मिली है। इससे माना जा रहा है कि उसे गोली ऊपर की तरफ से मारी गई। 
विज्ञापन


उधर मौके पर उसके साथ रहे लोगों ने पुलिस को बताया कि  कई लोग छत से गोली चला रहे थे। उसे उनकी ही गोली लगी होगी। चंदन के परिवारीजनों ने बताया है कि वह तिरंगा यात्रा में शामिल था। उसने और उसके साथियों ने हाथों में तिरंगे झंडे ले रखे थे। 
विज्ञापन


सभी लोग देशभक्ति के नारे लगाते हुए जा रहे थे। उसके परिवारीजनों का यह भी आरोप है कि वहां कुछ लोग पाकिस्तान के नारे लगा रहे थे। इसी पर दोनों गुटों के बीच टकराव हुआ। तभी गोली चलने लगी। एक गोली चंदन को लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग में और लोग भी घायल हुए। इनमें नौशाद भी शामिल है। उसकी टांग में गोली लगी। उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसकी ओर से भी केस दर्ज कर लिया गया है। यह अज्ञात में है। पुलिस ने आरोपियों में से कई की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed