{"_id":"62e67876da65cb04c907f888","slug":"jewellery-worth-rs-9-lakh-stolen-from-retired-army-man-house-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: रिटायर्ड फौजी के बंद मकान से नौ लाख रुपये के आभूषण चोरी, बर्थडे पार्टी में गया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: रिटायर्ड फौजी के बंद मकान से नौ लाख रुपये के आभूषण चोरी, बर्थडे पार्टी में गया था परिवार
Mon, 01 Aug 2022 08:09 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 01 Aug 2022 08:09 AM IST
सार
शिकोहाबाद में चोरों ने शनिवार की रात एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नौ लाख के जेवर और नकदी चुरा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में भाई के बेटे का जन्मदिवस कार्यक्रम में गांव गए रिटायर्ड फौजी के घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घर में रखे लगभग नौ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और आठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी रविवार दोपहर को हुई, जब पीड़ित अपने घर पहुंचा। घर का ताला टूटा देख हैरान रह गया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सिरसागंज के गांव सैरनायन निवासी ब्रजेश शर्मा रिटायर्ड फौजी हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने आदर्श नगर गली नंबर चार में मकान बना लिया। यहां वह पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे हैं। उनके भाई नरेंद्र कुमार आरपीएफ में तैनात है। उनके बेटे आरव शर्मा का शनिवार को जन्मदिन था। ब्रजेश परिवार के साथ गांव भतीजे के जन्मदिन मनाने के लिए मकान का ताला लगा कर गए थे।
विज्ञापन
रात में ताला तोड़कर चोर मकान में घुस आए। इसके बाद अलमारी, बक्शा और ब्रीफकेश आदि को तोड़कर उसमें रखे लगभग नौ लाख रुपये के आभूषण, और आठ हजार की नकदी चोरी कर फरार हो गए। रविवार दोपहर जब परिवार के साथ घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाना पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मकान में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन