फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jalesar saltpeter merchant son found in Haridwar

Etah News: हरिद्वार के होटल में मिला शोरा व्यापारी का बेटा, पुलिस की चार टीमें कर रही थीं तलाश

Sun, 25 Sep 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 12:04 AM IST
सार

पुलिस की चार टीमें लापता युवक की तलाश में जुटी हुई थीं। इस बीच पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करने के बाद युवक को हरिद्वार के एक होटल से बरामद किया।

विज्ञापन
Jalesar saltpeter merchant son found in Haridwar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा के थाना जलेसर के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी शोरा व्यापारी का 35 वर्षीय बेटा चार दिन पूर्व गायब हो गया था। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। युवक हरिद्वार के एक होटल में पुलिस को मिल गया है। पूछताछ में साझेदारी में व्यापार को लेकर मतभेदों के चलते मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी दिनेश चंद्र बंसल द्वारा थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसका बेटा अंशुल बंसल सादाबाद रोड पर स्थिति शोरा फैक्ट्री से 20 सितंबर की दोपहर को निकला। इसके बाद गायब हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की चार टीमें युवक की तलाश में जुटी थी। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया लोकेशन के आधार पर अंशुल बंसल को हरिद्वार के सिग्नेचर इन हॉटल से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान बताया कि अलीगढ़ जनपद में उसने साझेदारी में एक केमिकल की फैक्ट्री लगाई थी। साझेदारों से कारोबार व लेनदेन को लेकर मतभेद हो गया था। मतभेद के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। इस कारण  अपनी फैक्ट्री से मोटरसाइकिल लेकर सादाबाद तक गया। वहां उसकी मोटरसाइकिल खराब होने के कारण उसको रास्ते में छोड़कर बिना किसी को कुछ बताए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर सादाबाद, अलीगढ, मेरठ होते हुए हरिद्वार पहुंच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed