फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspection on railway station

रेलवे स्टेशन पर न यात्रियों के लिए सुविधा और न सफाई

Tue, 17 Dec 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
inspection on railway station
कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते हुए यात्री सुविधा समिति सदस्य। - फोटो : KOSI
कोसीकलां(मथुरा)। रेल मंत्रालय की यात्री सुविधा समिति सदस्यों को रेलवे स्टेशन पर न तो यात्री सुविधा मिली और न ही सफाई। गंदगी से अटे पड़े प्लेटफॉर्म ने व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी। अधिकारी अधीनस्थों को व्यवस्था सुधारने की नसीहत देते नजर आए। समिति सदस्य हिमांद्री बाल ने बारीकी से व्यवस्थाओं को देखा तो जगह-जगह खामियां मिलीं। करीब एक घंटे के निरीक्षण के बाद उन्होंने अधीनस्थों के साथ चर्चा भी की।
विज्ञापन

रेल यात्रियों की सुविधाओं को और व्यवस्थित करने की दिशा में यात्री सुविधा समिति सदस्य हिमांद्री बाल के नेतृत्व में मंगलवार को टीम कोसीकलां रेलवे स्टेशन पहुंची। उन्होंने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से रेलवे विभाग के द्वारा की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्हें कूड़ेदान तो मिले लेकिन चारों ओर गंदगी पसरी मिली। इसके अलावा पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। करीब एक घंटे तक उन्होंने पूरे स्टेशन परिसर की जांच की। रेलवे स्टेशन पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को जल्द ही सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीसीएम राजेश्वर सिंह, मथुरा जंक्शन डायरेक्टर एनपी सिंह, आई डब्लू चीफ संजय अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों ने दिया ज्ञापन
कोसीकलां। दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, भाजपा नेता धर्मवीर शर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, कमल शर्मा ने भी मुलाकात कर ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि टिकट खिड़की पर सुबह के समय दैनिक यात्रियों को समय से टिकट न मिलने के कारण बिना टिकट यात्रा करनी पड़ रही है। स्टेशन परिसर में शौचालय न होने की वजह से दूर दराज से आने वाले यात्रियों को परेशान होने की शिकायत को देखते हुए जल्द ही समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इसके अलावा ट्रेनों के ठहराव, प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed