फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent murdered on Diwali night Paper and salty pouch stuffed in mouth blood flowing from the nose

दिवाली की रात मासूम का कत्ल: मुंह में ठूंसा कागज और नमकीन का पाउच, नाक से बहता खून...खौफनाक वारदात से सहमे लोग

Sat, 02 Nov 2024 03:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 03:52 PM IST
सार

आगरा में दिवाली की रात सात वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बालिका से दुष्कर्म की आशंका भी है। उसकी लाश 15 घंटे बाद प्लास्टिक के बोरे में मिली। 
 

विज्ञापन
Innocent murdered on Diwali night Paper and salty pouch stuffed in mouth blood flowing from the nose
मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर घर के समीप मंदिर में खेल रही 8 साल की बालिका की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार सुबह शव दक्षिणी बाईपास स्थित नहर किनारे प्लास्टिक के बोरे में मिला। बालिका केवल नेकर पहने थी। मुंह में कागज और नमकीन का पाउच ठूंसा गया था। घटनास्थल पर एक गड्ढा होने से शव दफनाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र और दुष्कर्म के दाैरान हत्या का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने बाईपास पर 4 घंटे तक जाम लगाए रखा। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाम खोला और शव उठने दिया।
विज्ञापन






 

कक्षा तीन की छात्रा थी 
बालिका कक्षा 3 में पढ़ती थी। परिजन ने बताया कि दिवाली पर घर में तैयारी चल रही थी। बृहस्पतिवार शाम 5 बजे बालिका घर से 50 मीटर दूर स्थित मंदिर परिसर में खेल रही थी। साथ में गांव के अन्य बच्चे भी थे। परिजन ने बताया कि वहां से बेटी लापता हो गई। बालिका को गांव के बच्चों ने मंदिर पर आए भिक्षुक के साथ आटा और आलू रखने में मदद करते देखा था। शाम करीब 5:30 बजे भिक्षुक चला गया। 5:45 बजे के बाद बालिका किसी को नजर नहीं आई थी।

ये भी पढ़ें -  UP: फ्लाईओवर पर दो बाइकों की भिड़ंत, 25 फीट नीचे गिरा किशोर; दर्दनाक हादसे में हलवाई और छात्र की मौत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में नजर आया भिक्षुक 
गांव के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भिक्षुक और बालिका नजर आईं। दोनों आगे-पीछे जा रहे थे। उसके साथ अनहोनी की आशंका पर पिता ने रात 8 बजे पुलिस को सूचना दी। रात करीब दो बजे तक परिजन के साथ पुलिस भी तलाश में लगी रही। रात में भिक्षुक को घर से बुला लिया गया। मगर, वो कुछ नहीं बता सका।

ये भी पढ़ें -  UP: मां को इस बात का था डर...इसलिए करवा दी बहू और बेटे की हत्या, 10 महीने पहले हुई थी शादी
 
विज्ञापन

प्लास्टिक के बोरे में मिली लाश
शुक्रवार सुबह दक्षिणी बाईपास के समीप नहर किनारे ग्रामीण तलाश में जुटे थे। सुबह 9 बजे प्लास्टिक का बोरा नजर आया। उसमें बालिका का शव पड़ा था। पास ही गड्ढा भी खुदा था। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुई। आक्रोशित लोगों ने 4 घंटे तक शव को रोके रखा।

ये भी पढ़ें -  UP: अजगर ने कुछ मिनटों के अंदर ही निकल लिया जिंदा सियार, देखकर उड़े लोगों के होश...वीडियो आया सामने
 

पांच थानों का फोर्स पहुंचा
घटनास्थल पर एसीपी सैंया देवेश सिंह एवं एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद के साथ तीन सर्कल सहित 5 थाने का फोर्स पहुंचा। दोपहर 1 बजे डीसीपी सोनम कुमार ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द आरोपी की गिरफ्तारी करेगी। इसके बाद ही लोग शांत हुए। तब कहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

ये भी पढ़ें -  UP: दिवाली की रात 100 रुपये के लिए गुस्सा हुआ बेटा, अगली सुबह ऐसे हाल में मिली लाश...पिता बोला- जीवन भर का दर्द दे गया
 

चीखने पर मुंह में ठूंसे कागज और पाउच
परिजनों का कहना है कि बेटी काली पैंट और टीशर्ट पहने थी। मगर, जब मिली उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। केवल नेकर ही पहने थी। आशंका है कि उसके साथ तंत्र-मंत्र व दुष्कर्म किया गया है। वह चीख नहीं सके, इसलिए मुंह में कागज और पाउच ठूंसा गया। नाक से खून भी निकला था। पुलिस ने शव को बोरे सहित पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण, हत्या और पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed